यूपी के फतेहपुर में अतिक्रमण हटाने खनसेनपुर गांव में पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम में शामिल दरोगा को कमरे में खींचकर पीटा गया। इस दौरान दरोगा की वर्दी भी फट गई। हमले की खबर पर थाने में एसपी के रूम वार से मौजूद कई थानेदार मौके पर पहुंचे। लाठी डंडे पटककर उत्पात मचा रहे ग्रामीणों को भगाया गया। हमलावरों की धरपकड़ की गई। लेखपाल की तहरीर पर सात नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
--पुलिस ने बिगाड़ी गृहस्थी की सूरत
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
बलवे के बाद मौजूद राजस्व टीम
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर थाना क्षेत्र के खनसेनपुर गांव निवासी सागर का बेटा इंद्रपाल आरख गांव किनारे जमीन पर करीब बीस साल से कब्जा किए है। राजस्व अधिकारियों के मुताबिक जमीन पंचायत घर की है। जमीन में आटा तेल चक्की कारखाना लगा है। एक माह में तीन बार राजस्व टीम इंद्रपाल को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दे चुकी थी। नायब तहसीलदार रमेश चंद्र पांडेय, आशीष पांडेय कानूनगो, लेखपाल छत्रपाल गुप्ता, लेखपाल कृष्ण कुमार, लेखपाल प्रदीप कुमार, रामसुहावन, कन्हैयालाल, राजकुमार, एसआई सुखबीर सिंह समेत दो सिपाही की टीम मौके पर पहुंची। इंद्रपाल के परिवार ने चक्की हटाने का विरोध किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसका बेटा वीरेंद्र फांसी लगाकर जान देने की धमकी देकर घर में घुस गया। एसआई और टीम उसके पीछे भागी। कमरा बंद कर वीरेंद्र फांसी लगाने लगा। तभी एसआई सुखबीर धक्का देकर कमरे में घुस गए। चर्चा है कि परिवार के सदस्यों ने एसआई से मारपीट की। सिपाही किसी तरह बचाकर बाहर निकाला। इधर, थाने में पुलिस अधीक्षक राहुल राज सर्किल के थानेदारों का वार कर रहे थे। गाजीपुर थानेदार धीरेंद्र, ललौली थानेदार राजेश मौर्या, जाफरगंज थानेदार चिंरजीव मोहन भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
दरोगा को बचाने पहुंचे तो छत से चले पत्थर
एसआई सुखबीर सिंह को कमरे में बंद कर लिया गया था। उसके पीछे सिपाही और राजस्व टीम ने बीच बचाव को प्रयास किया। बताते हैं कि परिवार की महिलाओं ने भी छत से पथराव चालू कर दिया था।
पुलिस की तोड़फोड़ में टूटे आरोपी के घर के दरवाजे
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रधान रामकृपाल उर्फ कौशल किशोर पाल, बड़ेलाल पाल, बहादुरपुर गांव के मुन्ना कोटेदार, इंद्रपाल की नातिन करिश्मा व उसके बेटों राजेंद्र, वीरेंद्र को पकड़ लाई। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल छत्रपाल गुप्ता की तहरीर पर बलवा, सेवन सीएल, टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने की रिपोर्ट दर्ज की है। दरोगा से मारपीट को इन्होंने अफवाह बताया। पुलिस ने बिगाड़ी गृहस्थी की सूरत
हमले से गुस्साई पुलिस ने आरोपियों के घर और गृहस्थी पर धरपकड़ के दौरान गुस्सा निकाला। आरोप है कि विरोध करने वाली एक युवती की घसीटकर पिटाई की गई। बाइक, बच्चों की साइकिल, चारपाई, दरवाजे, गृहस्थी के सामान तोड़ डाले गए।