कानपुर में कोरोना संक्रमण की वजह से करीब छह महीने बाद अब रविवार को भी बाजार खुल सकेंगे। 15 मार्च को आखिरी बार बाजार रविवार को खुले थे। अब 13 सितंबर से बाजार पहले की तरह खुलने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
इससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। छह महीने से गिनेचुने दिन व्यापार करने वाले व्यापारियों, दुकानदारों में खुशी है। उनका मानना है कि कई बाजार ऐसे हैं, जिनमें छुट्टी के चलते रविवार को ही अच्छी खरीदारी होती थी। अब वही रौनक फिर से लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
ये बाजार फिर होंगे गुलजार
गुमटी-5, गोविंदनगर, किदवई नगर, स्वरूप नगर, आर्यनगर, लाल बंगला, कल्याणपुर, सीसामऊ, पी. रोड बाजारों में रविवार को ही जमकर खरीदारी होती है। हालांकि थोक बाजार नयागंज, जनरलगंज, एक्सप्रेस रोड, लाटूश रोड रविवार को बंद रहते हैं, लेकिन यहां के व्यापारियों को इस बात की राहत है कि वे अब रविवार को तगादा कर सकेंगे। अभी शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने से तगादा नहीं हो पाता था।
4 of 5
कानपुर मार्केट
- फोटो : अमर उजाला
गुमटी नंबर-पांच बाजार रविवार को खुलता था और सोमवार को बंद रहता था। 15 मार्च के बाद से यह बाजार रविवार को बंद है। अब बाजार नियमित होगा तो दुकानदारों, व्यापारियों को राहत मिलेगी। आगामी रविवार को बाजार छह महीने बाद पहली बार खुलेगा। - नरेश भाटिया, महामंत्री, गुमटी नंबर-पांच व्यापार मंडल
किदवई नगर का बाजार रविवार को कई वर्षों से खुलता आ रहा है और मंगलवार को बंद होता था। लॉकडाउन की वजह से रविवार को व्यापार बंद रहता था। अब शनिवार के साथ रविवार को भी बाजार खुलेगा तो व्यापारियों की चार पैसे की कमाई होगी। - जय कुमार शर्मा टीटू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किदवई नगर उद्योग व्यापार मंडल
पांच माह 24 दिन बाद रविवार को बाजारों के खुलने से से फुटकर बाजारों व व्यापारियों को फायदा होगा। शहर में तमाम बाजार रविवार को ही खुलते हैं। बहुत सारे लोग रविवार को ही ख़रीददारी करते हैं। इस वजह से आर्थिक गतिविधियां आगे बढ़ेंगी। - ज्ञानेश मिश्र, प्रदेश महामंत्री, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
जनरलगंज, नौघड़ा, काहू कोठी के थोक कपड़ा बाजार को प्रत्यक्ष रूप से तो कोई फायदा नहीं होगा लेकिन फुटकर बाजार खुलेंगे और कपड़ा बिकेगा तो बाजार में मांग बढ़ेगी। यही फायदा अपने आप में काफी है। इसके अलावा रविवार को खुलने वाले बाजारों में तगादा भी हो सकेगा। - श्रीकृष्ण गुप्ता, बब्बू, जनरलगंज कपड़ा बाजार