फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक न हो पाया यह प्रेमी जोड़ा, तो बेबस होकर उठाया यह कदम 

Sat, 25 Mar 2017 08:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-शादी न होने से प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान
-शादी तय होने के बाद दोनों की होती थी मोबाइल पर बात
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा के कनकुआ में शनिवार को एक घटना घटी है जिसे जानकर हर कोई हैरान हो रहा है। इस घटना में शादी का रिश्ता टूटने से प्रेमी और प्रेमिका ने ऐसा कदम उठाया कि अब दोनों का परिवार पश्चाताप की आग में जल रहा है। 
विज्ञापन




 

दोनों की शादी तय होने के बाद टूटी मगर प्यार रहा बरकरार

डेमो
महोबा के कनकुआ में इस प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। हरपालपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के घरों में गमगीन माहौल है। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बेलाताल निवासी असलम रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर रेलवे स्टेशन बेलाताल में तैनात था।

असलम की शादी मध्य प्रदेश के थाना हरपालपुर के ग्राम गाड़ौ निवासी  बैथू की बेटी आशिया से तय हो गई थी। दोनों का रिश्ता तय हो जाने के बाद युवक और युवती एक दूसरे से मोबाइल पर बात करने लगे। जिससे दोनों में प्रेम संबंध बढ़ गया। छह माह पहले रिश्ता तय होने के बाद भी लड़के पक्ष द्वारा शादी के लिए टाल मटौल नीति अपनाने से रिश्ता टूट गया। इस बीच आशिया और असलम के बीच प्रेम जारी रहा। 

 
विज्ञापन

परिवार को मनाने के लिए क्या नहीं किया.. लेकिन

डेमो
युवक और युवती के काफी प्रयास के बाद भी रिश्ता न जोड़ने से आहत असमल शुक्रवार की शाम को बाइक से कहीं चला गया। उधर शाम को ही युवती अपने घर से गायब हो गई। दोनों के परिजन युवक और युवती की तलाश में जुटे रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को प्रेमी युगल के शव हरपालपुर और घुटई  रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर पड़े मिले। इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई।

बाद में थाना हरपालपुर की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों ने शिनाख्त कर शवों को कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार किया। युवती के भाई सलीम अहमद ने बताया कि शादी न हो पाने के कारण दोनों ने यह कदम उठाया है। उधर हरपालपुर थाने के सब इंस्पेक्टर आरपी चतुर्वेदी का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। जांच पड़ताल की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें