फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की हत्या के बाद खुदकुशी: बंद कमरे में पहले डंडे से पीटा, फिर काटी थी नाक, बच्चे बोले- मम्मी से लगता है डर

Sat, 13 May 2023 05:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के हनुमंत विहार गल्ला मंडी में रहने वाले वाहन चालक छोटे शाह ने करीब तीन घंटे तक पत्नी को टॉर्चर किया। डंडे से बेरहमी से पिटाई करने के बाद दुपट्टे से पीछे की तरफ हाथ बांध दिए। इसके बाद ब्लेड से उसकी नाक काट दी। इस दौरान पहली मंजिल पर स्थित कमरे में सो रही बेटी भी जाग गई।

इस पर उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दुपट्टे से फंदा लगाकर खुद जान दे दी। शुक्रवार को अस्पताल से घर पहुंची महिला ने पुलिस को वारदात के दिन की दास्तां बताई। मूलरूप से नौबस्ता मछरिया निवासी छोटे शाह (38) अमौली के जिला पंचायत सदस्य बृजेश पटेल उर्फ गब्बर की कार चलाता था।

वह हाल ही में पत्नी रुख्सार, बेटी आरजू (14), दो बेटों आरिफ (11) और आर्यन (7) के साथ बृजेश के हनुमंत विहार स्थित नवनिर्मित मकान में रहता था। छोटे को अपनी पत्नी के पड़ोस में रहने वाले युवक से अवैध संबंध का शक था। इसे लेकर अक्सर दंपती में झगड़ा होता था। कई बार मारपीट भी हुई।

विज्ञापन

2 of 9
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला

रुखसार बोली- रात में नशे में आया था घर
रुख्सार ने पुलिस को बताया कि रात को छोटे नशे में घर आया। तीनों बच्चे पहली मंजिल पर स्थित कमरे में सो चुके थे। रात करीब दो बजे छोटे ने रुख्सार को जगाया और ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कमरे में ले आया। यहां दरवाजा अंदर से बंदकर लिया। इसके बाद अवैध संबंधों के शक को लेकर सवाल शुरू कर दिए।

विज्ञापन

3 of 9
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला

म्यूजिक सिस्टम पर तेज आवाज कर पीटा
इनकार पर बेड के नीचे से डंडा निकाल लिया। फिर म्यूजिक सिस्टम पर तेज गाना बजाकर डंडे से पीटा। सिर दीवार से लड़ा दिया। इससे वो गश खाकर नीचे गिर गई। दोनों हाथ पीछे से बांध दिए और ब्लेड से नाक काट दी। रुख्सार के अनुसार, उसकी नाक काटने से पहले छोटे ने कहा कि तूने समाज में मेरी बहुत नाक कटवाई है।

4 of 9
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला

पति बोला था- तू मेरी लड़की को अपने जैसा बना देगी
आज तुझे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रखूंगा। तू मेरी लड़की को भी अपने जैसा बना देगी, इसलिए उसे भी मार दूंगा और खुद भी खुदकुशी कर लूंगा। इसके बाद कमरे में बंदकर चला गया। इस बीच बेटी के जाग जाने पर पर छोटे ने उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी ऊपर स्थित कमरे में खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

5 of 9
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला

होश आने पर खुद ही हाथ खोलकर मांगी थी मदद
रुख्सार के अनुसार, हाथ पीछे की ओर बंधे होने के कारण वह नाक से लगातार बह रहे खून को नहीं रोक सकी। करीब एक घंटे बाद वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आया तो सुबह हो चुकी थी। किसी तरह दुपट्टे से हाथ छुड़ाए। इसके बाद शोर मचाकर मदद मांगी। उस वक्त तक सुबह के करीब 10:30 बज चुके थे। पति पूर्व में भी दो बाद खुदकुशी का प्रयास कर चुका था।

विज्ञापन

6 of 9
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मृतक पर दर्ज की हत्या, हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
पुलिस ने रुख्सार की तहरीर पर छोटे के खिलाफ मारपीट, हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा के अनुसार आरोपी की भी मौत हो चुकी है। अब दर्ज मुकदमे में जांच के बाद एफआर लगाई जाएगी।

विज्ञापन

7 of 9
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला

बच्चे बोले- मम्मी से डर लगता है, हमें उनके साथ नहीं रहना
रुख्सार के दोनों बेटों आरिफ (12) और आर्यन (10) ने अपनी मां के साथ रहने से इन्कार कर दिया। दोनों नौबस्ता मछरिया में रहने वाले अपने चाचा अनीश के पास चले गए। वहीं, रुख्सार ने पुलिस से दोनों बेटों को अपने पास रखने की गुहार लगाई, तो पुलिस ने बच्चों की इच्छा के अनुसार इनकार कर दिया।

8 of 9
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला

दोनों अपने चाचा के पास मछरिया गए
वहीं, बच्चों ने बताया कि उन्हें अपनी अम्मी से डर लगता है और वो उनके साथ नहीं रहना चाहते हैं। आरिफ ने पुलिस को बताया था कि उनके माता पिता में अक्सर झगड़ा होता था। कई बार मां रुख्सार ही पिता छोटे को पीट देती थी। अपनी मां पर आरोप लगाया कि बीच में बोलने पर उन्हें भी मारने पीटने लगती थी।

विज्ञापन

9 of 9
kanpur murder and suicide - फोटो : अमर उजाला

आरिफ ने चाकू की मदद से काटा फंदा
घटना की रात के विषय में बताया कि सुबह जब उनकी आंख खुली, तो पिता को फंदे से लटका पाया। इस पर आरिफ ने आर्यन की मदद से कुर्सी पर चढ़कर चाकू से फंदा काटा, जिसके बाद पिता नीचे गिर गए। हिलाने के बाद भी नहीं उठे तो पास में लेटी बहन आरजू को हिलाया, लेकिन वो भी नहीं उठी। अपनी अम्मी को खोजते हुए नीचे पहुंचे तब पूरा मामला पता चला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें