फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कपड़े पहन सीएम योगी से मिलेगी बदमाश सुभाष की बेटी गौरी, चार दिन भी नहीं बीते और सब भूल गई वो

Fri, 07 Feb 2020 12:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
1 of 5
सिपाही सीमा के साथ सुभाष की बेटी गौरी - फोटो : अमर उजाला
फर्रूखाबाद में 25 बच्चों का अपहरण कर बंधक बनाने वाले बदमाश सुभाष की बेटी महिला सिपाही रजनी की दोनों बेटियों के साथ खेलकर मस्त रहती है। वह अपनी मां रूबी और पिता सुभाष को भूल गई है। गौरी महिला सिपाही के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जाएगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
आईजी मोहित अग्रवाल की गोद में गौरी - फोटो : अमर उजाला
इसको लेकर रजनी ने गुरुवार को गौरी के लिए नए कपड़े खरीदे हैं। 30 जनवरी को बदमाश सुभाष व उसकी पत्नी रूबी के मारे जाने के बाद से उसकी डेढ़ वर्ष की पुत्री गौरी को मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात जिला इटावा निवासी महिला सिपाही रजनी शंखवार के हवाले कर दिया गया था।

 
विज्ञापन

3 of 5
आईजी ने गौरी को लिया है गोद - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने गौरी को गोद ले लिया। रजनी के लालन पालन से लेकर उसकी पढ़ाई में होने वाले पूरे खर्चे की जिम्मेदारी आईजी ने ले ली है। गौरी गुरुवार को रजनी की पुत्री श्रष्टि व लवी के साथ कोतवाली परिसर में खेल रही थी।

 

4 of 5
सिपाही सीमा के बच्चों के साथ घूमने जाती गौरी - फोटो : अमर उजाला
वह रजनी की बेटियों की तरह उसको मां कहकर बुला रहा थी। जब रजनी को पता चला कि शुक्रवार को गौरी को मुख्यमंत्री के आवास पर लेकर जाना है। इस पर रजनी ने गौरी के लिए बाजार से कपड़े खरीदे और उसको पहनाकर भी देखे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी सुभाष एवं बच्चे - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव करथिया में बीते सोमवार को अपहरणकर्ता सुभाष ने पत्नी रूबी के साथ मिलकर बेटी के बर्थडे पार्टी में 25 बच्चों को बुलाकर उनका अपहरण कर लिया था। उसने सभी बच्चों को घर के तहखाने में बंधक बनाकर बम लगा दिए थे। आखिर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अपहरणकर्ता सुभाष को मार गिराया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने सुभाष की पत्नी रूबी को पीट था जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। रूबी की मौत के बाद उसकी बेटी गौरी को आईजी रेंज मोहित अग्रवाले ने गोद ले लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें