फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड फिल्में देख सुभाष ने रची थी अपहरण की साजिश, तबाही मचाने के लिए बनाया था सिलिंडर बम

Sun, 02 Feb 2020 12:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
1 of 5
अपहरणकर्ता सुभाष बाथम - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में करथिया गांव के शातिर सुभाष हिंदी फिल्मों के अलावा हॉलीवुड की थ्रिलर फिल्मों का शौकीन था। वह रूस, अमेरिका व ब्रिटेन में बनी किडनैपिंग की फिल्में पिछले कई महीनों से इंटरनेट पर देख रहा था। कैसे लोगों को किडनैप कर अपहरणकर्ता अपनी मांगों को मनवाने के लिए कामयाब हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
छूटने के बाद बंधक बनाए गए बच्चे, अंजली और अपहरणकर्ता सुभाष - फोटो : अमर उजाला
उसके तौर तरीकों के अलावा क्या सावधानी बरती जाए इसके हुनर सुभाष को इन्हीं अंग्रेजी फिल्मों को देखने के बाद समझ में आए। सुुभाष ने हिंदी की वेब सीरीज मूवी रंगबाज भी कई बार देखी थी। शनिवार को एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने गांव करथिया में इसकी पुष्टि करते हुए दावा किया था।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : amar ujala
सिलिंडर बम फटता तो 100 मीटर तक होती तबाही
बच्चों को बंधक बनाने से पहले सुभाष बाथम ने तबाही की पूरी तैयारी कर ली थी। उसने छोटे गैस सिलिंडर में गंधक पोटास भरकर बम के रूप में तैयार कर रखा था। अगर सिलिंडर बम फटता तो करीब 100 मीटर दूरी तक तबाही होती। बरामद हुए सिलिंडर बम की तीव्रता जांचने को लैब भेजा गया है।
 

4 of 5
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
सुभाष बाथम ने गांव के 25 बच्चों को बंधक बनाने से पहले गांव में तबाही मचाने की पूरी तैयारी कर ली थी। उसने घर में प्रयोग होने वाले छोटे गैस सिलिंडर (पांच किलो वाला) में ठूस-ठूस कर गंधक पोटास भरकर बम तैयार किया था। इसे चलाने के लिए तार भी कनेक्ट कर रखे थे। यह हकीकत सुभाष के घर की तलाशी में सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
12 घंटे रहा अफरातफरी का माहाैल - फोटो : अमर उजाला
पांच किलो वाले गैस सिलिंडर में ठूस-ठूसकर भरा था गंधक, पोटास
वैज्ञानिक ओमप्रकाश ने सिलिंडर की जांच की। बम निरोधक दस्ता प्रभारी इसकी तीव्रता की जांच कराने को अपने साथ मुरादाबाद ले गए। वैज्ञानिक ओमप्रकाश का कहना है कि सुभाष इस बम से विस्फोट करता तो उसका घर उड़ने के साथ करीब 100 मीटर तक तबाही होती। इससे गांव के लोगों के जानमाल का नुकसान हो सकता था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें