कानपुर में गंगा के मातृत्व को रेत में उकेर कर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की रेत शिल्प प्रतियोगिता जीत ली। गंगा बैराज पर हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
2 of 5
राष्ट्र स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
विवि की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में शहर के डिग्री कॉलेजों के अलावा बनारस, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, उज्जैन, भोपाल से 45 टीमें शामिल हुईं। नमामि गंगे की थीम पर प्रतिभागियों को रेत में चित्र उकेरने थे।
विज्ञापन
3 of 5
राष्ट्र स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
पहला स्थान विवि के फाइन आर्ट्स के छात्रों की टीम (राकेश कश्यप, कुलदीप सरोज, सुरेंद्र मोहन, संदीप सरोज, विपिन सिंह, करिश्मा त्रिपाठी, उमेश कुमार शामिल) को मिला। यहीं की प्रतीक्षा राठौर, तूलिका रावत, सीमा, सौम्या तिवारी, अंशिका तिवारी, शिव शंकर, दिलीप ने दूसरा पुरस्कार पाया।
4 of 5
राष्ट्र स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
बहादुर यादव पीजी कॉलेज देवरिया को तीसरा पुरस्कार मिला। सांत्वना पुरस्कार लखनऊ आर्ट्स कॉलेज को मिला। कार्यक्रम के अध्यक्ष और विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश स्वरूप कटियार ने कहा कि बालू में आकृति बनाना काफी कठिन होता है।
राष्ट्र स्तरीय रेत शिल्प प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर प्रो. संजय स्वर्णकार, प्रॉक्टर डॉ. संदीप सिंह, डॉ. शाश्वत कटियार, डॉ. विवेक सचान, डॉ. संदेश गुप्ता, डॉ. प्रह्लाद सिंह, डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, डॉ. लोकेश्वर सिंह, डॉ. धर्म सिंह मौजूद रहे।