राजकीय पालीटेक्निक में छात्र ने की आत्महत्या
कानपुर के जीटी रोड नवाबगंज स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में रविवार रात मैकेनिकल ऑटोमोबाइल के छात्र अभिषेक शर्मा का शव हॉस्टल के बाथरूम में रस्सी से सहारे फंदे से लटका मिला। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
अभिषेक के कुछ साथियों का आरोप है कि शाम को सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा था और रैगिंग की थी। इसी डर से अभिषेक ने यह कदम उठाया है। वहीं पॉलीटेक्निक प्रशासन डिप्रेशन को आत्महत्या का कारण बता रहा है।
देवरिया निवासी मुन्ना शर्मा का बेटा अभिषेक (18) राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रथम वर्ष का छात्र था। वह विश्वेश्वरैया हॉस्टल के कमरा नंबर-107 में रहता था। शाम को अभिषेक रूम पार्टनर से बताकर बाथरूम गया।