नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में दूसरी बार राज्यमंत्री बनीं यूपी के फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का गरीबी से नाता रहा है। वह पिता के साथ मजदूरी करतीं थीं। सूखा पड़ने पर सरकार के राहत कार्यक्रम में पिता के साथ फावड़ा भी चलाया था। परिवार के हालात आज भी पहले जैसे हैं।
भाभी कमला व रामजानकी कहती हैं कि वह अपने कच्चे घर में ही रह रही हैं। परिवार को किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। साध्वी से कभी कोई मदद नहीं मांगी। बेहद खुश अंदाज में कहती हैं, वह जहां भी रहें खुश रहें देश की सेवा करें। परिवार के लोग खेती बटाई लेकर व शटरिंग का काम कर गुजर बसर कर रहे हैं।