फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस 2019: घर छोड़ा, ज्वैलरी बेचकर बनी अंतरराष्ट्रीय फिटनेस मॉडल

Thu, 07 Mar 2019 02:41 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
अमर उजाला की तरफ से महिलाओं के सम्मान में चलाई जा रही विशेष खबरों के क्रम में आज हम आपको रूबरू कराएंगे फिटनेस मॉडलिंग में अपना भविष्य बनाने वाली कानपुर की प्राची दीक्षित से। जिन्होंने न केवल अपना घर छोड़ा बल्कि अपनी ज्वैलरी तक बेच दी।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
बीते एक वर्ष पूर्व फिटनेस मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली प्राची का सफर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच गया है। फूलबाग निवासी अनिल कुमार दीक्षित की पुत्री प्राची दीक्षित सोशल मीडिया पर फिटनेेस मॉडल को देख कर काफी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
प्राची ने बताया कि मुझे भी सिक्स पैक बनाने का मन किया। घरवालों ने इसके लिए मना कर दिया। मैंने पढ़ाई का बहाना कर छत्तीसगढ़ में फिटनेस की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। प्राची ने बताया कि घर से हर माह दस हजार रुपये मिलते थे। इतने में डाइट पूरी नहीं हो पाती थी।

4 of 6
डेमो पिक
इसके चलते मैंने अपनी सोने की अंगूठी, चेन और झुमके बेचकर तैयारी की और पहली बार चार मार्च 2018 को मेरठ में आयोजित हुई मिस यूपी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
इसके बाद जून 2018 में कानपुर में हुई बॉडी पावर चैंपियनशिप में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब जीता। अगस्त 2018 में पुणे में हुई अंतरराष्ट्रीय स्तर की एशियन चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
इसकी जानकारी घरवालों को अखबारों में प्रकाशित खबरों के जरिए हुई। प्राची ने बताया कि खबर पढ़ने के बाद परिजनों ने खुशी जाहिर की। इसके बाद से प्राची निरंतर अभ्यास में जुटी हुईं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें