शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण- 2019 में कानपुर की रैंकिंग में सुधार हुआ और यह प्रदेश में नंबर 2 पर आ गया। देशभर में हुई ओवरआल रैंकिंग में भी सुुधार के साथ शहर 63 वें नंबर पर आ गया। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर लगातार तीसरे साल नंबर 1 पर बरकरार है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
स्वच्छ सर्वेक्षण - 2019 के मद्देनजर कानपुर में साफ - सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दो साल से प्रयास-अभियान चल रहे हैं। बुधवार को सर्वे की रिपोर्ट जारी की गई।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
नगर निगम के आईटी अधिकारी परवेज के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण - 2018 में कानपुर को चौथा स्थान मिला था। ओवरआल रैंकिंग में कानपुर 65 वें स्थान पर था। अफसरों ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 में शहर को यूपी में नंबर-1 और देश में टॉप-20 में आने की उम्मीद जताई थी।
4 of 5
डेमो पिक
ऐसे हुआ सर्वेक्षण
शहरी विकास मंत्रालय ने 4 जनवरी से 28 जनवरी तक कई टीमें भेजकर सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, कूड़ा निस्तारण, शौचालयों की संख्या और स्थिति, दीवारों की पेंटिंग, स्वच्छता एप डाउनलोडिंग आदि बिंदुओं पर देश के 4237 शहरों में सर्वेक्षण कराया।
शहरवासियों के सहयोग से हम यूपी में लखनऊ, वाराणसी को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। जनसहभागिता से अगले साल प्रदेश और देश में टॉप पर आने की कोशिश की जाएगी। - प्रमिला पांडेय, महापौर
अगले साल टॉप-20 में आएंगे। स्वच्छ एप, स्वच्छ मंच मामले में देशभर में नंबर-1 और जनसहभागिता के मामले में देशभर में तीसरा स्थान मिला है। इसके लिए शहरवासियों को बधाई। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त