फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Storm Alert: कभी भी अा सकता है तूफान, खुद काे रखें सुरक्षित

Mon, 07 May 2018 01:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमाे पिक
उत्तर पश्चिमी हवाओं के दबाव से शहर और इसके आसपास बारिश और तेज हवा का मौसम बना लेकिन असर ज्यादा देर तक नहीं रहा। जिस हिसाब से घने बादल बने थे, उस हिसाब से पानी नहीं बरसा। तूफान की अाशंका के चलते प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। 



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमाे पिक
शहर में आंधी-तूफान की आशंका को देखते हुए बिजली काट दी गई थी, जो आधे घंटे के बाद वापस आ गई। इतना जरूर है कि इस बारिश से दिन भर चिलचिलाती गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती सिस्टम बिहार के ऊपर बना हुआ है।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमाे पिक
इसके चलते प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में और मध्य क्षेत्र के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई थी। एक दिन पहले से ही बादलों का रुख इस ओर था। रविवार दोपहर बाद से मौसम धीरे धीरे बदलने लगा। बादल होने से धूप का असर भी तेज हो गया। शाम करीब छह बजे के बाद इटावा और कानपुर देहात क्षेत्र से होते हुए शहर में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 25 मिनट तक ही बारिश हुई, इस बीच हवा भी हल्की रही।

 

4 of 5
डेमाे पिक
मौसम विभाग का कहना है कि इस तरह की स्थिति आठ मई तक रहने की उम्मीद है। मई महीने के पहले सप्ताह में पहली बार पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। एक दिन पहले की अपेक्षा इसमें तीन डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमाे पिक
इसी तरह रात के तापमान में भी 1.8 डिग्री की बढ़ोत्तरी रही। इसी तरह दिन और रात में गर्मी की वजह, हवा की नमी में कम होना बताया गया। दिन में 13 प्रतिशत और रात में सात प्रतिशत की कमी रही। पूरे दिन हवा नहीं चलने से धूप में जलन भी अधिक रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें