फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई मरता है तो मरे... इन्हें उससे क्या

Wed, 16 Aug 2017 05:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
औरैया में पुलिसवालों ने बंद किया रास्ता, मरीज झेल रहे दिक्कतें - फोटो : अमर उजाला
कोई मरता है तो मरे... इन्हें उससे क्या, यहां की हालत देखकर तो कोई भी यही कहेगा। ये हाल है उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का। यहां प्रशासन ने जिले की सीमा को सील कर दिया है। इसके चलते लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।  
विज्ञापन

2 of 4
औरैया-दिबियापुर पर पुलिस बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक औरैया जिले में बुधवार को पंचायत अध्य्क्ष पद का नामांकन पर्चा भरा जा रहा है। इस बाबत प्रशासन को सुरक्षा व्यस्था कड़ी रखने के आदेश मिले थे। लेकिन ये कड़ी सुरक्षा आमजन के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर देगी ये किसी ने नहीं सोचा। बिना सोचे समझे जिले की सीमा सील कर दी गई।

 
विज्ञापन

3 of 4
पुलिस ने मरीजों को अस्पताल जाने से रोका - फोटो : अमर उजाला
औरैया-दिबियापुर मार्ग बंद कर दिया गया। 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर एक साइकल तक निकलने पर रोक लगा दी गई है। सौ शैया अस्पताल इसी मार्ग पर स्थित है। लेकिन इससे इन्हें क्या मतलब। इन्हें तो आदेश का पालन करना है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
गर्भवती महिला को भी अस्पताल जाने से रोका - फोटो : अमर उजाला
मरीज गिड़गिड़ाते रहे लेकिन किसी को इस मार्ग से गुजरने नहीं दिया गया। उधर दो दिन में इलाके में उमस बड़ गई है। ऐसी स्थिति में एक गर्भवती महिला भीड़ के बीच से आगे अपने परिजनों  के साथ बैरिकेडिंग तक पहुंची। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से अस्पताल तक गाड़ी ले जाने की गुहार लगाई लेकिन उनकी एक न सुनी गई। उन्हें वहीं रोक दिया गया। पुलिस की इस नौटंकी से जिले के तमाम लोग परेशान रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें