फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों की दबंगई, ट्रेन में सिपाहियों की सरकारी बंदूक छीनने के बाद किया बुरा हाल

Fri, 16 Mar 2018 01:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
यूपी के चित्रकूट में रेलवे कर्मचारियों की दबंगई की कहानी सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल लखनऊ से जबलपुर जा रही चित्रकूट एक्सप्रेस की एस-टू बोगी में सिपाहियों से हथियार छीन उनकी जमकर पिटाई की गई। हमला करने वालों में रेलवे के ही पांच कर्मचारी शामिल हैं। वारदात के बाद हमला करने वाले छीने गए हथियार मौके पर छोड़कर भाग गए। कर्वी जीआरपी ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है। घटना के पीछे कुछ दिनों पहले एक सिपाही और रेलवे कर्मी के बीच हुई मारपीट की बात सामने आई है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
चित्रकूट एक्सप्रेस बुधवार देर रात एक बजे खुरहंड स्टेशन पर खड़ी थी। ट्रेन में ड्यूटी कर रहे भीमसेन जीआरपी थाने में तैनात नागेंद्र कुमार व सत्येंद्र सिंह से खुरहंड में तैनात गैंगमैन दीपू विश्वकर्मा पुत्र विनोद कुमार का किसी बात पर विवाद हो गया। दीपू मराठीका पुरवा मौदहा हमीरपुर का रहने वाला है। विवाद के बीच दीपू और उसके चार साथियों ने सिपाहियों के हथियार छीन लिए और पीटकर घायल कर दिया। घायल सिपाही अपना बचाव ही करते रह गए और हमलावर उन्हें मार-पीटकर भाग निकले। बाद में यूपी-100 की सूचना पर बांदा जीआरपी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
सिपाही नागेंद्र ने रेलवे कर्मी दीपू विश्वकर्मा समेत तुंदोही मौदहा हमीरपुर निवासी गैंगमैन कुलदीप पुत्र गोरेलाल, खुरहंड निवासी गैंगमैन गौतम चक्रवर्ती, खुरहंड निवासी गेटमैन रामकेश मीणा और प्वाइंट मैन खुरहंड निवासी संतोष कुमार के खिलाफ पीटने, सरकारी कामकाज में बाधा डालने, धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी एसओ पीएल प्रजापति ने बताया कि शराब के नशे में रेल कर्मियों ने सिपाहियों पर हमला किया है।
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
कुलदीप और दीपू नाम के रेवे कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सिपाहियों का मेडिकल कराया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसओ ने बताया कि विवेचना बांदा जीआरपी करेगी। सूत्रों के मुताबिक एक हफ्ते पूर्व सिपाही नागेंद्र और गैंगमैन दीपू के बीच मारपीट हुई थी। तभी से दोनों के बीच तनातनी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें