कन्नौज जिले में सदर तहसीलदार पर उनके आवास में घुसकर सांसद और समर्थकों के हमला करने के मामले में बयान के लिए पुलिस को तहसलीदार के स्वस्थ होने का इंतजार है। आरोप है कि सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर उनके आवास में घुसकर हमला कर दिया गया था।
विज्ञापन
2 of 5
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर हमले के बाद
- फोटो : amar ujala
इस मामले में सदर कोतवाली में तहसीलदार की तहरीर पर सांसद सुब्रत पाठक, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा, सौरभ कटियार, शिवेंद्र कुमार और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को जांच कर रहे सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति को घायल तहसीलदार और लेखपालों की मेडिकल रिपोर्ट मिली है। तहसीलदार और लेखपालों के साथ ही घटना के वक्त मौजूद लोगों के बयान दर्ज होने हैं। बयान आरोपी पक्ष के खिलाफ हुए तो उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
4 of 5
सदर तहसीलदार अरविंद कुमार पर हमले के बाद चोट दिखाते हुए
- फोटो : amar ujala
सीओ सिटी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आलाधिकारियों की निगरानी में विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
सदमे से उबर नहीं पाए तहसीलदार और उनका परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खुफिया विभाग के सिपाही ने साधी चुप्पी
तहसीलदार पर हमले के दौरान तहसील में खुफिया विभाग का सिपाही सादे कपड़ों में मौजूद था। लोगों ने उसे भी पीट दिया था। सिपाही ने अधिकारियों से शिकायत की थी। अब चुप्पी साध ली है।