फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष भी हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने में था शामिल, विधायक भी पार्टी में कर रहे थे मजे

Fri, 04 Jun 2021 02:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
भाजपाइयों ने पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को पुलिस कस्टडी से छुड़ा ले जाने के मामले में वीडियो फुटेज से एक और खुलासा हुआ है। भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिवबीर सिंह भदौरिया भी पूरे बवाल में शामिल था। फुटेज में वो कैद भी हुआ है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने अभी तक उसको आरोपी नहीं बनाया है। उधर एक और जानकारी मिली है कि जन्मदिन की पार्टी में एक सत्ताधारी विधायक भी शामिल थे। जैसे ही विवाद शुरू हुआ वो धीरे से वहां से निकल लिए थे। इस वजह से वो बवाल से बच गए। आकर्षण गेस्ट हाउस में आयोजित पार्टी में भाजपा नेता, उनके समर्थक जुटे थे। या ये कहें कि पूरा अपराधियों का मेला लगा हुआ था। जिसकी एक के बाद एक परतें खुल रही हैं। एक वीडियो में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉॅ शिवबीर सिंह भदौरिया भी नजर आ रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
भाजपाइयों ने पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
जो पुलिस से जद्दोजहद कर रहे हैं। नीली शर्ट पहने हैं और चश्मा लगाए हैं। बवाल शुरू होने से लेकर मनोज को फरार कराने तक ये वहां मौजूद रहा। मगर पुलिस ने अभी तक आरोपी नहीं बनाया है। उस पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
भाजपाइयों ने पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इस बारे में पुलिस अफसरों का कहना है कि किसी पर कोई नरमी नहीं बरती जा रही है। जैसे जैसे वीडियो से आरोपियों की पहचान हो रही है, उनको आरोपी बनाया जा रहा है। सत्यापन में अगर शिवबीर की मौजूदगी स्पष्ट होती है उसको भी आरोपी बनाया जाएगा। 

 

4 of 5
भाजपाइयों ने पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
इसलिए पुलिस नहीं डाल रही हाथ 
पूरा मामला सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा है। फजीहत होने के बाद बमुश्किल पुलिस ने नारायण को आरोपी बनाया था। वहीं शिवबीर सिंह पार्टी के एक बड़े नेता का खास है। जिनका सीधे आलाकमान से संपर्क है। इसलिए पुलिस शिवबीर सिंह पर हाथ डालने से बच रही है। जिसका फायदा वो उठा रहा है। देखना होगा कि पुलिस जांच में उसका नाम केस से जोड़ती है या नहीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपाइयों ने पुलिस पर हमला कर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
विधायक तुरंत चले गए
नारायण सिंह की पार्टी में एक सत्ताधारी विधायक भी शामिल हुए थे। बवाल को भांपकर विधायक ने सूझबूझ दिखाई और वहां से तुरंत चले गए। पार्टी में शामिल एक शख्स ने बताया कि इससे कुछ लोग विधायक से नाराज भी हो गए। उनका कहना था कि विधायक को साथ देना चाहिए था। हालांकि विधायक का एक करीबी वीडियो में कैद हुआ है। पुलिस उसका सत्यापन कर रही है। अगर ये शख्स वही है तो उसको भी पुलिस आरोपी बनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें