वर्दी का रौब दिखाकर पब्लिक के सामने ही एक एसएसआई ने सीएम योगी आदित्यनाथ का मखौल उड़ा दिया। इसका पता जब भाजपा नेताओं को चला तो मामला रायते की तरह फैल गया। अाखिर एसएसपी सोनिया सिंह को बड़ा एक्शन लेना ही पड़ा। मामला यूपी के कानपुर शहर का है।
विज्ञापन
2 of 4
सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ का मखौल उड़ाना काकादेव थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) रामवीर यादव को भारी पड़ गया। भाजपा के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की शिकायत पर एसएसपी सोनिया सिंह ने एसएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
3 of 4
सीएम योगी आदित्यनाथ
काकादेव निवासी छात्र संजय श्रीवास्तव की बाइक चेकिंग के दौरान पिछले दिनों काकादेव पुलिस ने पकड़ ली थी। वह हेलमेट नहीं लगाए था। बताया गया कि भाजपा से जुड़े तमाम लोग संजय की पैरवी में थाने गए थे। आरोप है कि एसएसआई रामवीर ने सार्वजनिक रूप से कार्यकर्ताओं से कहा कि बाइक सीएम योगी से छुड़वा लो, उनसे हमारी शिकायत कर दो यह कहकर उनका मखौल भी उड़ाया था।
साथ ही कार्यकर्ताओं को अपमानित भी किया था। इसकी शिकायत मैथानी ने एसएसपी से की थी। शनिवार को सीएम के आगमन के वक्त मैथानी ने एसएसपी से कार्रवाई के बारे में पूछा। मैथानी के मुताबिक एसएसपी ने एसएसआई को लाइन हाजिर करने की बात कही है।