फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज में दो सहेलियों के साथ रहती थी छात्रा, एक दिन ऐसी हालत में मिली लाश कि मच गया हड़कंप

Wed, 24 Jul 2019 03:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 5
सलोनी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इटावा के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के छात्रावास में सोमवार रात बैडमिंटन की खिलाड़ी सलोनी शर्मा ने फंदे पर लटककर जान दे दी। कमरे से मिले सुसाइड नोट में जिंदगी से ऊब पर  खुदकुशी करने की बात लिखी है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
इसी कमरे में मिली सलौनी की लाश - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के बाह थाना क्षेत्र के जरार गांव निवासी विजय कुमार शर्मा की पुत्री सलोनी (13) कक्षा आठ की छात्रा  थी। हॉस्टल की पहली मंजिल के कमरे में उसके साथ अनुष्का सिंह और याना गुप्ता भी रहती थीं।

 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके लहरी ने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे सभी बच्चों ने खाना खाया। 9:15 बजे उनकी  नियमित गिनती की गई। इसके बाद सभी सोने चले गए।

 

4 of 5
बेटी के शव को ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह करीब छह बजे अनुष्का ने वार्डन नीतू सिंह को सलोनी का शव पंखे से फंदे पर लटका होने की सूचना दी। वार्डन की सूचना पर थाना प्रभारी चंद्रदेव यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम बुलाकर कमरे की जांच कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि कमरे में पलंग के पास एक स्टूल पर सुसाइड नोट मिला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस हालत में मिली थी सलौनी की लाश - फोटो : अमर उजाला
उसमें लिखा है कि जीवन से तंग आ गई हूं, ये कदम मुझे बहुत पहले उठा लेना चाहिए था। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि छात्रा ने स्टूल पर चढ़कर पंखे में रस्सी का फंदा बनाया और उसमें लटककर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें