फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बाजार में ऑफरों की भरमार, डेढ़ लाख रुपये तक की छूट

Tue, 18 Dec 2018 03:36 PM IST
शिखा पांडेय अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर

सार

- प्रमुख कंपनियों अलग-अलग मॉडलों पर दे रही हैं 25 हजार से डेढ़ लाख तक का ऑफर
- पुराना स्टॉक खत्म करने की वजह से जबरदस्त ऑफर, नए साल में बढ़ जाएंगे दाम
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि आप सक्षम हैं और कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह समय अच्छा है। सभी प्रमुख कंपनियां जबरदस्त ऑफर दे रही हैं। 25 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की छूट है। यह ऑफर 31 दिसंबर तक है। नए साल से कारों के दाम बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन


दरअसल कंपनियां पुराने मॉडल निकालने के लिए कैलेंडर वर्ष के अंतिम महीनों में ऑफर देती हैं। इस बार त्योहार में उम्मीद के मुताबिक बिक्री न होने की वजह से आखिरी महीने में कंपनियों का बिक्री बढ़ाने पर जोर है। कारों का बीमा महंगा होने, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की वजह से भी कारोबार बाजार नहीं पकड़ पाया।

डेमो पिक
जानकारों का कहना है कि कई ऐसे मॉडलों में भी ऑफर हैं, जिन पर कंपनियों ने कभी कोई ऑफर नहीं दिया। दिसंबर में ऑफर की एक वजह यह भी है कि लोग इस महीने कार खरीदेंगे तो वह 2018 की मिलेगी। एक महीने बाद 2019 मॉडल की कार मिलेगी। कहने को तो फर्क एक महीने का है लेकिन मॉडल एक साल पुराना माना जाता है। चूंकि कंपनियों को पुराने मॉडल खत्म करने हैं, इस कारण स्पेशल ऑफर दे रही हैं। 

कंपनियों के ऑफर (मॉडल के हिसाब से) 
मारुति 25 से 45 हजार
हुंडई 30-75 हजार
टाटा 35 से 85 हजार
हांडा 32 से एक लाख
महिंद्रा एंड महिंद्रा 36 से 64 हजार
विज्ञापन

डेमो पिक
ऑफर में यह दे रहे
मुफ्त बीमा, एक्सेसरीज, स्टैंडर्ड वारंटी पांच साल, कैश बैक और बोनस, एक्सचेंज।

दिवाली और दिसंबर कार कंपनियों के लिए बिक्री का सबसे बेहतर समय होता है। इस दिवाली पर 18-20 फीसदी बाजार में गिरावट थी। दिवाली पर उम्मीद के मुताबिक बिक्री न होने के बाद दिसंबर में बेहतर बिक्री के लिए कार कंपनियां ऑफर दे रही हैं। ये ऑफर अब तक के सबसे बेहतर ऑफरों में से एक हैं। निशान की कार पर 1.5 लाख तक का ऑफर है।
- अमित गर्ग, निदेशक आरएनजी मोटर्स अफीमकोठी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें