आपकी यात्रा मंगलमय हो...इसके लिए परिवहन निगम ने आपके लिए खास इंतजाम किये हैं। त्योहार के दिनों में यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए 50 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया गया है। ये तो बात हो गई लंबी दूरी वाले रूट पर चलने वाली बसों की। इसके साथ ही कम दूरी वाले रूट पर रोजना 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी। इन 10 बसों को एक खास मकसद के लिए भी तैयार रखा जाएगा। जानिए कौन सी बस आपके सफर को सुहाना बनाने के लिए तैयार है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
कानपुर में दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर परिवहन निगम ने लंबे रूटों पर रोज 50 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। कम दूरी वाले रूटों पर रोज 10 अतिरिक्त बसें चलेंगी। जिस रूट पर बसों की कमी नजर आएगी, इन्हें वहां दौड़ा दिया जाएगा। तीन नवंबर से छह नवंबर तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
ड्राइवर और कंडक्टरों के नियमित ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा। लगातार सात दिन ड्यूटी करने पर दो हजार रुपये से 22 सौ रुपये दिए जाएंगे। कानपुर को मिलीं 50 नई बसें भी त्योहारी सीजन में दौड़ाई जा सकती हैं। इन बसों में 25 जनरथ एसी बसें भी हैं।
4 of 5
डेमो पिक
इन रूटों पर ज्यादा होगी नजर
गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, बनारस, प्रयागराज, आजमगढ़ जैसे पूर्वांचल के प्रमुख रूट पर कानपुर से दिवाली के दौरान अतिरिक्त बसों को उतारा जाएगा।