फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य सा लगने वाला बुखार हो सकता जानलेवा, जीका वायरस-डेंगू मच्छरों ने पांव पसारे

Sun, 21 Oct 2018 08:32 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
डेमो पिक
तेजी से बदलते मौसम में सामान्य सा लगने वाला बुखार जानलेवा साबित हो रहा है। सही इलाज हो तो हालात कंट्रोल में रहते हैं। जीका वायरस डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की ही तरह मच्छरों से फैलता है।
 
विज्ञापन

2 of 10
डेमो पिक
एडीज मच्छर दिन में सक्रिय रहते हैं। अगर यह मच्छर किसी संक्रमित व्यक्ति को काट लेता है, जिसके खून में वायरस मौजूद है, तो यह किसी अन्य व्यक्ति को काटकर वायरस फैला सकता है। मच्छरों के अलावा असुरक्षित शारीरिक संबंध और संक्रमित खून से भी जीका वायरस फैलता है।
 
विज्ञापन

3 of 10
डेमो पिक
जीका वायरस से संक्रमित कई लोग खुद को बीमार महसूस नहीं करते, लेकिन इसके आम लक्षण डेंगू बुखार की ही तरह होते हैं। जैसे थकान, बुखार, लाल आंखे, जोड़ों में दर्द, सिरदर्द आदि।
 

4 of 10
डेमो पिक
डेंगू बुखार से पीड़ित मरीज के खून में डेंगू वायरस बहुत ज्यादा मात्रा में होता है। जब कोई एडीज मच्छर डेंगू के किसी मरीज को काटता है तो वह उस मरीज का खून चूसता है। खून के साथ डेंगू वायरस भी मच्छर के शरीर में चला जाता है। जब डेंगू वायरस वाला वह मच्छर किसी और इंसान को काटता है तो उससे वह वायरस उस इंसान के शरीर में पहुंच जाता है, जिससे वह डेंगू वायरस से पीड़ित हो जाता है। 
 
विज्ञापन

5 of 10
डेमो पिक
काटे जाने के करीब 3-5 दिनों के बाद मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण दिखने लगते हैं। शरीर में बीमारी पनपने की मियाद 3 से 10 दिनों की भी हो सकती है। 
 
विज्ञापन

6 of 10
डेमो पिक
यह तीन तरह का होता है 
1. क्लासिकल (साधारण) डेंगू बुखार 
2. डेंगू हैमरेजिक बुखार (DHF) 
3. डेंगू शॉक सिंड्रोम (DSS) 
 
विज्ञापन

7 of 10
डेमो पिक
लक्षण 
- ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना 
- सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना 
- आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, जो आंखों को दबाने या हिलाने से और बढ़ जाता है 
- बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना और जी मितलाना और मुंह का स्वाद खराब होना 
- गले में हल्का-सा दर्द होना 
- शरीर खासकर चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल-गुलाबी रंग के रैशेज होना 

8 of 10
डेमो पिक
सेल्स बढ़ाने के लिए पीएं ये जूस
1 गिलास गाजर के जूस में 3-4 चम्मच चुकंदर का रस मिलाकर मरीज को दें। इससे प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है, जिससे ब्लड सेल्स की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है।
2. नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स अच्छी मात्रा में होते हैं। इसके अलावा यह मिनिरल्स का भी अच्छा स्रोत है जो शरीर में ब्लड सेल्स की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।
3. मरीज को सुबह नाश्ते में 1 कप अनार खाने के लिए दें। इससे न शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, जिससे ब्लड सेल्स तेजी से बढ़ने लगेंगे।
4. डेंगू होने पर तुलसी के पत्तों को उबाल लें। फिर इस पानी का सेवन दिन में 3 से 4 बार करें। एेसा करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगेगी।
5. रोजाना 1 सेब खाएं या इसके जूस का सेवन करें। इससे भी ब्लड प्लेटलेट्स की मात्रा तेजी से बढ़ेगी।

9 of 10
डेमो पिक
जीका वायरस के लक्षण
- ज्वाइंट पेन, आंखें लाल होना, उल्टी आना, बेचैनी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। मरीजों को बेड रेस्ट लेना चाहिए। 
 
विज्ञापन

10 of 10
डेमो पिक
बचाव 
- घर में मच्छर न पनपने दें, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। जो महिलाएं लंबी यात्रा से लौटी हैं, खासतौर से उन जगहों से जहां वायरस फैला है, वो अगले आठ सप्ताह तक गर्भधारण करने से बचें। घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली जरूर लगवाएं। जाली वाले दरवाजे हमेशा बंद रखें। अगर आपको डायबिटीज, हाइपरटेंशन, इम्यूनिटी डिसऑर्डर जैसी दिक्कतें हैं तो यात्रा करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यात्रा से आने के दो सप्ताह के अंदर आपको हल्का बुखार होता है तो भी डॉक्टर से मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें