लोकसभा चुनाव 2019 का टिकट फाइनल न होने पर भाजपा से सपा में शामिल हुए उद्योगपति श्यामाचरण गुप्त करोड़पति प्रत्याशी हैं। उनके पास नकदी लाखों में है तो अन्य संपत्तियां करोड़ों में हैं। पांच वर्षों से प्रयागराज से सांसद और बीड़ी सहित कई उद्योगों के स्वामी गठबंधन प्रत्याशी श्यामाचरण गुप्त अपने पास नगद सिर्फ 3.46 लाख रुपये रखते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
श्यामाचरण गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
उन पर कोई कर्ज या टैक्स बकाया नहीं है। बीते वर्ष 2017-18 में सात करोड़ 72 लाख से ज्यादा आयकर जमा किया है। कोई अपराधिक मामला नहीं है। शैक्षिक योग्यता एलएलबी है। हालांकि उनकी चल और अचल संपत्तियां 53 करोड़ से भी ज्यादा की हैं।
विज्ञापन
3 of 6
श्यामाचरण गुप्ता
बुधवार को नामांकन पत्र के साथ निर्वाचन आयोग के समक्ष निर्धारित प्रारूप पर शपथ पत्र सहित दाखिल किए अभिलेखों में उन्होंने बताया है कि उनके पास 3, 46,034 रुपये और पत्नी जमनोत्री के पास 92,250 नगद हैं।
बैंक खातों में उनका एक करोड़ 78 हजार रुपये और उनकी पत्नी के खाते में उनतालीस लाख चौबीस हजार रुपये जमा हैं। कंपनियों में शेयर आदि 25,60,04,901 रुपये और उनकी पत्नी के 8,22,98,126 रुपये जमा हैं। बीमा और बचत आदि में श्री गुप्त ने 2,99,997 रुपये लगाए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
श्यामाचरण गुप्ता, अखिलेश यादव
फर्म या व्यक्ति को दिए गए कर्ज/रकम में उन्होंने 5,21,98,014 रुपये दर्शाए हैं। प्रत्याशी/सांसद श्री गुप्त के पास 2,59,185 रुपये का वाहन और 35,79,910 रुपये के जेवरात हैं। 9,79,434 रुपये की अन्य संपत्तियां हैं। कुल मिलाकर यह सब 33,15,20,133 रुपये की है।
भूमि के बारे में सांसद ने बताया है कि उनके पास कृषि भूमि 12 लाख रुपये की है। कुल जमीन की बाजारू कीमत 19,60,09,760 रुपये है। वाणिज्यिक भवन आदि 40 लाख रुपये के हैं। सांसद ने अपनी सभी जमीन और भवनों की कुल कीमत 20,25,09,760 रुपये बताई है।