लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले महोबा में भाजपा के पार्टी कार्यालय पहुंचे एक साधु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। इतना ही नहीं साधु ने उनपर अरोप भी लगाए। साधु के आरोपाें और अपशब्दों को सुनकर पार्टी कार्यालय में हलचल मच गई।
विज्ञापन
2 of 6
सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आपको बतादें कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अन्ना पशुओं को सुरक्षित रखने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी यूपी के कई जिलों में लगातार अन्ना पशुओं के मरने की खबरें आ रही हैं। कानपुर देहात में पिछले पांच दिनों में 14 से अधिक अन्ना पशु अव्यवस्थाओं के चलते मर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
अस्थायी गोशाला में गोवंश
बुधवार को भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस बीच भनक लगने पर साधु दयाशंकर कौशिक वहां जा धमका और पत्रकार वार्ता के दौरान ही गायों के लिए धनराशि न देने पर योगी-मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।
4 of 6
गोशाला में गोवंश
सालों से गायों की सेवा कर रहे साधु ने अनदेखी से नाराज होकर बुधवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता के सामने पार्टी कार्यालय में जमकर हंगामा काटा और योगी-मोदी के खिलाफ भी अपशब्दों का प्रयोग किया, जिससे थोड़ी देर के लिए सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
5 of 6
इसी साधु ने मोदी योगी के खिलाफ किया अपशब्दों का प्रयोग
बाद में भाजपा नेताओं ने उसकी मदद का आश्वासन देकर उसे चलता कर दिया। आधा घंटा तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। खंड विकास अधिकारी रजनीश शुक्ला ने बताया कि शासन द्वारा जारी किए गए शासनादेश के तहत अस्थायी गोशालाओं को पैसा दिया जाना था। गांव-गांव में खोली गई अस्थायी गोशालाओं को पैसा भेजा गया है।
रजिस्टर्ड गोशालाओं को पैसा न दिए जाने का शासनादेश में स्पष्ट हवाला दिया गया। साधु की गोशाला अस्थायी न होने के कारण उसे पैसा नहीं दिया गया। इतना ही नहीं साधु ने कहा सरकार के आदेश के बाद जगह-जगह खोली गई अस्थायी गोशालाओं में जगह कम पड़ने पर क्षेत्र में घूम रहे अन्ना पशुओं को उसकी गोशाला में भेज दिया गया, जिससे उसके यहां 250 गाय हो गई हैं। साधु का आरोप है इसके बाद भी उसे कोई सरकारी मदद नहीं उपलब्ध कराई गई है।