कानपुर के ग्रीनपार्क में पहली बार हो रही 5ए साइड हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड ने एकतरफा रोमांचक मुकाबले में ओडिसा को हराया महिला वर्ग में झारखंड की टीम ने एकतरफा मुकाबले में ओडिसा की टीम को 7-3 से हरा दिया। झारखंड टीम की तरफ से तीसरे मिनट में बेटिन ने पहला गोल किया। 10वें मिनट में ओडिसा की दीप्ति ने पहला गोल किया। 11वें मिनट में झारखंड की दीपिका ने दूसरा गोल, 12वें मिनट में फिर बेटिन ने तीसरा गोल किया।
विज्ञापन
2 of 8
बॉल पर काबू पाने की कोशिश में खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
12वें मिनट पर ही ओडिसा की खुशबू ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल किया। इसके बाद 15वें व 17वें मिनट पर झारखंड की दीपिका ने लगातार दो गोल मारे। 19वें मिनट पर झारखंड की ब्यूटी ने छठवां गोल किया और 20वें मिनट में विराजनी इक्का ने सातवां गोल किया। आखिरी पलों में 20वें मिनट पर ही ओडिसा की कप्तान अस्मिता ने अपनी टीम की तरफ से तीसरा गोल किया।
विज्ञापन
3 of 8
बॉल के लिए भिड़ते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
काजल की हैट्रिक से पंजाब जीता
महिला वर्ग में पंजाब टीम की काजल ने लगातार चार गोल कर हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 5-3 के अंतर से हरा दिया। खेल के पहले मिनट में ही काजल ने पहला गोल किया। इसके बाद पांचवें मिनट, 11वें मिनट और 13वें मिनट में लगातार काजल ने तीन गोल और किए। 17वें मिनट पर तमिलनाडु की पैट्रिका एस व रूबी श्री एन ने एक-एक गोल किया। 19वें मिनट में तमिलनाडु की रूबी ने तीसरा गोल किया। 20वें मिनट पर पंजाब की नवनीत कौर ने पांचवां गोल किया।
4 of 8
बॉल छीनने की कोशिश करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा ने कर्नाटक को 3-1 से हराया
महिला वर्ग में हरियाणा की टीम ने 3-1 से कर्नाटक को हरा दिया। हरियाणा की अन्नू ने सातवें मिनट पर पहला गोल व 11वें मिनट पर दूसरा गोल किया। इसके बाद 14वें मिनट पर दीपिका ने तीसरा गोल किया। 14वें मिनट परकर्नाटक की कुर्तिका एसपी ने पहला गोल किया।
विज्ञापन
5 of 8
गोल की ओर बढ़ता खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
नोएल डोकनो की हैट्रिक से झारखंड जीता
झारखंड के नोएल डोकनो की हैट्रिक से ओडिसा की टीम 3-2 से हार गई। ओडिसा के प्रसाद खुजूर ने चौथे मिनट पर पहला गोल किया। झारखंड के नोएल डोकनो ने छठवें मिनट, सातवें मिनट व 12वें मिनट पर लगातार तीन गोल मारे। इसके बाद 14वें मिनट पर ओडिसा के राहुल इक्का ने दूसरा गोल किया।
विज्ञापन
6 of 8
बॉल छीनने की कोशिश में खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को दी मात
महाराष्ट्र की टीम ने 5-1 के अंतर से यूनिट ऑफ तमिलनाडु को मात दी। तमिलनाडु के पिचयमानी ने पांचवें मिनट पर पहला गोल किया। महाराष्ट्र की तरफ से छठवें मिनट पर मुंडु उलसन ने अपनी टीम की तरफ से पहला गोल किया। नौवें मिनट पर महाराष्ट्र के शाह तालेब ने दूसरा गोल, 11वें मिनट में टायरॉन ने तीसरा गोल, 16वें मिनट में शाह तालेब ने चौथा गोल व 20वें मिनट में शिंदे प्रताप ने पांचवां गोल मारा।
विज्ञापन
7 of 8
जब सि चढ़ कर बोला रोमांच
- फोटो : अमर उजाला
कांटे की टक्कर में कर्नाटक की टीम जीती
कर्नाटक व पंजाब की टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई जिसमें कर्नाटक 5-4 से जीत गया। पहला गोल पंजाब की तरफ से तीसरे मिनट पर शरणजीत सिंह ने किया। चौथे मिनट में कर्नाटक के सुदेव ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। नौवें मिनट पर पंजाब के ब्रुमदीप सिंह ने दूसरा गोल किया। 11वें मिनट पर कर्नाटक के मोहम्मद राहिल ने दूसरा गोल किया। 11वें मिनट पर ही पंजाब के वरींद्र सिंह ने तीसरा गोल किया। 12वें मिनट पर कर्नाटक के मोहम्मद राहिल ने तीसरा गोल कर स्कोर बराबर किया। 17वें मिनट पर कर्नाटक के सुदेव ने चौथा गोल किया। पंजाब के वरींद्र सिंह ने 18वें मिनट पर चौथा गोल मार कर मैच बराबर के स्कोर पर कर दिया। आखिरी के 20वें मिनट पर कर्नाटक के वीटी रथन ने पांचवां गोल मार कर मैच जीत लिया।
रोमांचक मुकाबले में हारा यूपी
कड़े मुकाबले में हरियाणा ने 4-3 से यूपी टीम को हरा दिया। हरियाणा की तरफ से पहले मिनट पर ही प्रदीप ने पहला गोल मारा। दूसरे मिनट में हरियाणा के मनप्रीत ने दूसरा गोल किया। 10वें मिनट पर यूपी के मोहम्मद सैफ ने पहला गोल किया। 14वें मिनट में हरियाणा के जगवंत सिंह ने तीसरा गोल दागा। 14वें मिनट में यूपी के पाल राज कुमार ने दूसरा गोल किया। 16वें मिनट पर हरियाणा के प्रभजोत ने चौथा गोल दागा। 18वें मिनट पर यूपी के मोहम्मद आमिर ने तीसरा गोल किया।