फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 मिनट का रोमांचक मुकाबला, 5ए साइड हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में यूपी महिला टीम ने महाराष्ट्र को दी मात

Sun, 22 Sep 2019 09:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बॉल छीनने की कोशिश करती टीम की खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के ग्रीनपार्क में पहली बार हो रही 5ए साइड हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में यूपी महिला टीम ने 22 मिनट के रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र को 3-2 से हरा दिया। खेल के तीसरे मिनट में यूपी की डिक्की ने पहला गोल मारा। पूरा स्टेडियम तालियों की आवाज से गूंज उठा।

 
विज्ञापन

2 of 5
बॉल छीनने की कोशिश करती टीम की खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पांचवें मिनट में महाराष्ट्र की लल्हलुंमावी ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। 7वें मिनट में यूपी की श्रेया सिंह ने दूसरा गोल दागा। 10वें मिनट पर महाराष्ट्र के लालरुआतफकेली ने दूसरा गोल किया।

 
विज्ञापन

3 of 5
हर पल बढ़ रहा था खेल का रोमांच - फोटो : अमर उजाला
18 मिनट तक दोनों टीमें दो-दो अंकों के साथ बराबरी के स्थान पर रहीं। यूपी की श्रेया सिंह ने 19वें मिनट पर तीसरा गोल कर टीम को जिताने में अहम भूमिका अदा की। हर पल के साथ खेल का रोमांच सिर चढ़ कर बोल रहा था।

 

4 of 5
गोल करने की कोशिशा में गोलची - फोटो : अमर उजाला
हॉकी इंडिया व कानपुर जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रीनपार्क के एस्ट्रो टर्फ में महिला और पुरुष वर्ग के चार-चार मैच हुए। महिला वर्ग में झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब की टीमें जीतीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोल दागने की बाद खुशी का इजहार करती खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पुरुष वर्ग में झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा की टीमें जीतीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बता दें कि चैंपियनशिप में कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें