फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाए मशहूर कवि-गीतकार गोपालदास, कवि होना भाग्य है, ‘नीरज होना सौभाग्य’

Sat, 21 Jul 2018 11:54 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर

सार

- सोशल मीडिया पर छाए मशहूर कवि-गीतकार गोपालदास नीरज
- नीरज के निधन पर लोगों ने कविताएं, गीत और वीडियो पोस्ट कर उन्हें दी श्रद्धांजलि
 
विज्ञापन
1 of 11
गोपाल दास नीरज की पुरानी तस्वीर
मशहूर गीतकार और कवि गोपालदास ‘नीरज’ के निधन की खबरें जैसे ही वायरल हुईं पूरा सोशल मीडिया उन्हीं की बातें करने लगा। देर रात ट्विटर पर इंडिया में टॉप ट्रेंडिंग में गोपालदास नीरज का नाम आ गया।  कोई उनके गानों के बोल लिखकर तो कोई कविताओं की पंक्तियां लिखकर उन्हें याद कर रहा था। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर नीरज के वीडियो, तस्वीरें, गीत खूब शेयर हुए। 
 
विज्ञापन

2 of 11
गोपाल दास नीरज के निधन पर जानी मानी हस्तियों ने दी श्रृद्धांजलि
डॉ. कुमार विश्वास जैसे तमाम बड़े कवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अपनी डीपी में उनको स्थान दिया। 

विज्ञापन

3 of 11
गोपाल दास नीरज के निधन पर जानी मानी हस्तियों ने दी श्रृद्धांजलि
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोपाल दास नीरज के निधन पर ट्विट करते हुए लिखा कि ‘साहित्य जगत को जो हानि हुई है उसकी भरपाई होना कठिन है। नीरज जी ने अपनी काव्य रचनाओं से हिन्दी साहित्य को समृद्ध किया। उन्हें भावनाओं और अनुभूतियों को व्यक्त करने में दक्षता हासिल थी। हिंदी फिल्मों के लिए नीरज जी द्वारा लिखे गए गीत आज भी लोकप्रिय हैं। ’  

4 of 11
गोपाल दास नीरज के निधन पर जानी मानी हस्तियों ने दी श्रृद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर गोपाल दास नीरज की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘महान कवि गोपालदास नीरज के महाप्रयाण पर अश्रुपूर्ण श्रद्दांजलि! उनके अमर गीत हमेशा- हमेशा हमारी स्मृतियों में गूंजते रहेंगे।’  
 
विज्ञापन

5 of 11
गोपाल दास नीरज के निधन पर जानी मानी हस्तियों ने दी श्रृद्धांजलि
मुनव्वर राना ने नीरज के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ‘वो जा रहा है घर से जनाजा बुजुर्ग का, आंगन में एक दरख्त पुराना नहीं रहा।’ 
 
विज्ञापन

6 of 11
गोपाल दास नीरज के निधन पर जानी मानी हस्तियों ने दी श्रृद्धांजलि
कमल मुसद्दी ने लिखा- ‘दद्दू नहीं ठीक हुए और रुला कर चले गए।’ 
 
विज्ञापन

7 of 11
गोपाल दास नीरज के निधन पर जानी मानी हस्तियों ने दी श्रृद्धांजलि
साध्वी निरंजन ज्योति ने लिखा- ‘प्रख्यात कवि, सुप्रसिद्ध गीतकार, द्मविभूषित गोपालदास नीरज जी का निधन साहित्य के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करे तथा स्वजनों को इस दुखद परिस्थिति को सहने की क्षमता दे। 
 
8 of 11
गोपाल दास नीरज के निधन पर जानी मानी हस्तियों ने दी श्रृद्धांजलि
कैबिनेट मिनिस्टर सतीश महाना ने लिखा- महाकवि, गीत ऋषि आदरणीय गोपालदास जी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि। 

9 of 11
गोपाल दास नीरज के निधन पर जानी मानी हस्तियों ने दी श्रृद्धांजलि
पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल सिंह यादव ने लिखा- आप ही के शब्दों में आपको श्रद्धा सुमन! - ‘ना जन्म कुछ, मृत्यु कुछ। बस इतनी ही तो बात है, किसी की आंख खुल गई और किसी को नींद आ गई।’

10 of 11
गोपाल दास नीरज के निधन पर जानी मानी हस्तियों ने दी श्रृद्धांजलि
कानपुर के मशहूर कॉमेडियन अन्नू अवस्थी ने लिखा- कानपुर की असली शान तो नीरज थे, नीरज दादा को नमन। 
 
विज्ञापन

11 of 11
गोपाल दास नीरज के निधन पर जानी मानी हस्तियों ने दी श्रृद्धांजलि
प्रसून जोशी ने लिखा- युग के महान कवि नीरज के निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद है, मैं भाग्यशाली था कि उनका स्नेह और आशीर्वाद मुझे मिला। कवि होना भाग्य है, नीरज होना सौभाग्य।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें