फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां की लाेरी' नहीं अब यह मोबाइल ऐप दूर करेगा स्ट्रेस और सुलाएगा मस्त नींद

Sun, 18 Mar 2018 05:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
'लल्ला-लल्ला लाेरी, दूध की कटाेरी, दूध में बतासा, लल्ला करे तामशा' बचपन में सिर पर थाप देते हुए मां का हाथ हाेता अाैर अपने लाड़ले काे सुलाने के लिए उसके हाेठाें पर लाेेरी हाेती थी पर अब 2018 में यह जगह माेबाइल एप ने ले ली है। एप का दावा है कि अगर अाप उसका इस्तेमाल करते हैं ताे अापकाे मस्त नीदं अाएगी। 

 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
अगर आप काम के बोझ के चलते थकान महसूस करते हैं और आपको रात में नींद नहीं आती तो आपके लिए बाजार में मोबाइल ऐप आ चुका है। इसका नाम है bliss। इस ऐप में कई तरह के फीचर दिए गए हैं जो न केवल आपकी स्ट्रेस को दूर करेंगे बल्कि आपको रात में अच्छी नींद भी सुलाएगा। शनिवार को आईआईटी कानपुर के टेक्निकल फेस्टिवल टेककृति-18 में इसे प्रदर्शित किया गया।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
देशभर से जुटे युवाओं ने इस ऐप की काफी सराहना भी की। ऐप को बीटेक के छात्र क्षितिज जग्गी, ऋषभ साहू और कुमार शिवांग ने मिलकर तैयार किया है। क्षितिज ने बताया कि इस ऐप में कई तरह के बाइन्यूरल म्यूजिक बीट हैं जो इंसान स्ट्रेस, थकान, बेचैनी के दौरान सुन सकता है। ये आपको पांच मिनट के अंदर काफी अच्छा एहसास कराएंगे। इसके अलावा नींद न आने पर भी इसके म्यूजिक सुने जा सकते हैं।  
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
जो आपको अच्छी नींद सुलाएगी। सभी म्यूजिक पर रिसर्च किया गया है और ये 100 फीसद काम करते हैं। मौजूदा समय आईआईटी कानपुर के करीब 100 छात्र-छात्राएं और 500 से ज्यादा बाहरी लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। क्षितिज ने बताया कि अप्रैल माह में वह इस ऐप में नया फीचर भी जोड़ देंगे जो इंसान की हार्ट बीट को माप सकेगा। इसे गूगल एप के जरिए कोई भी मुफ्त में डाउनलोड कर सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें