यूपी के उरई जिले में फूड प्वाइजनिंग का शिकार होकर 2 बच्चियों की मौत हो गई। मां समेत 3 और बच्चे बीमार हैं। यह घटना माधौगढ -कोतवाली क्षेत्र के गांव अटागांव की है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनोद राजपूत ने टीम के साथ गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बीमार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
उरई जिले के माधौगढ़ क्षेत्र के गांव अटागांव मे संतोष कोरी के यहां मंगलवार शाम पूड़ी सब्जी बनी थी। घर के सभी सदस्यो ने भोजन किया। देर रात उल्टी शुरु हो गई, देखते-देखते घर के सभी सदस्य बीमार हो गए।
4 of 5
डेमो पिक
कक्षा-2 की छात्रा स्नेहलता (7), प्रियंका (5) की मौत हो गई। जब कि शीला देवी (45) पत्नी सन्तोष, पुत्र शिवम (12), पुत्री राखी (9) व विसना (3) गंभीर रूप बीमार हैं।
सूचना पर कोतवाल, चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनोद राजपूत मौके पर पहुंच गए। बीमार लोगों को तत्काल दवा दी गई और चेकअप किया गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां इन सभी का इलाज चल रहा है।