यूपी के औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव खेरा इटैली में युवक की हत्या की आरोपी उसकी भाभी व उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना को अंजाम देने के लिए तमंचा लाने वाला और गोली मारने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन
2 of 4
प्रेमी के साथ महिला को पकड़ने वाली पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सदर कोतवाली में एसपी नागेश्वर सिंह ने अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव खेरा इटैली में 19 अप्रैल को हुई घटना का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि मृतक शिव कुमार उर्फ भूरे की हत्या के मामले में मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि अछल्दा थाना पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम की मदद से घटना का खुलासा किया। जांच में पाया गया कि शिवकुमार की हत्या उसकी भाभी सुमिता उर्फ सुनीता पत्नी वीरपाल ने अपने दो प्रेमियों की मदद से कराई थी। हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। साथ ही सुमिता और उसके प्रेमी ब्रजेश यादव पुत्र रघुराज यादव निवासी मढ़ा भवानी थाना अछल्दा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
पुलिस द्वारा बरामद किया गया हत्या में प्रयुक्त तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
सुमिता ने ब्रजेश से हत्या के लिए कहा था लेकिन ब्रजेश ने सहयोग करने की बात कही और हत्या से इंकार करने पर सुमिता ने अपने दूसरे प्रेमी विपिन यादव पुत्र बलवीर सिंह से अंगूठी व मंगलसूत्र देकर तमंचा मंगवाया था। विपिन ने ही शिवकुमार को गोली मारी और तमंचा आंगन में फेंककर फरार हो गया था। विपिन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें दे रही है। शीघ्र ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बताया कि घटना का खुलासा घटना के बाद और उससे कुछ दिनों पहले के दौरान ब्रजेश यादव, सुमिता और विपिन के बीच हुई मोबाइल फोन पर बातचीत के चलते ही खुलासा हुआ है।
एसपी ने यह भी बताया कि हत्या की मुख्य वजह शिवकुमार सुमिता को आए दिन किसी न किसी बात को लेकर प्रताड़ित करता था। 26 जनवरी को पति के साथ मिलकर मारपीट की और उसे पूरी रात सर्दी में घर के बाहर ठिठुरने पर मजबूर किया था। बताया कि इस घटना का खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया है।