कानपुर के रजवी रोड में शनिवार को सपा विधायक ने गंदे पानी में खड़े होकर कुछ ऐसा कर दिया कि नगर निगम और जलकल विभाग के अफसर हैरान रह गए। विधायक
अमिताभ वाजपेयी ने नगर निगम और जलकल विभाग के जोनल अभियंताओं को गंदे पानी में खड़ा किया। खुद भी पानी में खड़े होकर अफसरों को 24 घंटे में सीवर भराव से निजात दिलाने का अल्टीमेटम दिया। नारेबाजी करते हुए मांगपूरी न होने पर आंदोलन की धमकी दी गई।