फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसलीन के साथ रिलेशनशिप को लेकर अनूप जलोटा ने कहीं ये 5 बड़ी बातें

Tue, 18 Dec 2018 09:09 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
जसलीन के साथ रिलेशनशिप की बातों पर अनूप जलोटा ने अपना एक अलग ही रवैया दिखाया। कानपुर में अनूप जलोटा ने कहा कि बिग बॉस-12 में जसलीन के साथ केमिस्ट्री की कंट्रोवर्सी ने मुझे देश विदेश में मशहूर कर दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी आवाज में उर्दू में भगवद्गीता लॉन्च होगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
खुशी देता है कनपुरिया प्यार

अनूप जलोटा ने कहा कि कानपुर आकर बहुत अच्छा लगा। मैं पहले भी कई बार यहां आ चुका हूं। मेरे लिए लोगों के दिलों में जो प्यार तब था, वो आज भी कायम है। यह देखकर बड़ी खुशी मिलती है। रियलिटी शो बिग बॉस के बाद अब कुछ नया करने की तैयारी में हूं। 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
अनूप जलोटा ने ‘ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन, वो तो गली-गली हरि गुण गाने लगी...’ भजन गाकर रविवार को जीडी गोयनका स्कूल के बच्चों और पेरेंटस को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौका था ग्रीनपार्क में आयोजित जीडी गोयनका स्कूल के वार्षिक खेलकूद समारोह का। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय ने भी शिरकत की। 

4 of 5
डेमो पिक
कार्यक्रम का उद्घाटन आईजी आलोक सिंह ने किया। राहुल रॉय ने कहा कि मेरे दिल में हमेशा से खिलाड़ी बनने की ख्वाहिश थी लेकिन मैं अभिनेता बन गया। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप लोग खेल में जितनी मेहनत करोगे उतना ही आपका नाम होगा। जो भी खेल खेलें उसमें पूरी तरह से फोकस करें। समारोह में बच्चों ने 50, 100, 200 और 400 मीटर की रेस में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
इस मौके पर अभिभावकों ने फन रेस में भाग लिया। लावणी नृत्य ने मराठी संस्कृति से रूबरू कराया। बैंबू डांस और भांगड़ा ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से पर्यावरण सुरक्षा की अलख जगाई। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन चंदन अग्रवाल, डायरेक्टर ज्योति अग्रवाल, प्रधानाचार्या अंजू धवन और प्रदीप मिश्रा मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें