महाशिवरात्रि पर मंगलवार को कानपुर में शिव बरात निकाली जाएगी। जिसके मद्देनजर डीसीपी ट्रैफिक ने सोमवार को डायवर्जन संबंधी निर्देश जारी किए। विशेष पार्किंग व्यवस्था भी रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि तय स्थान पर ही वाहन खड़े करने होंगे। जिससे यातायात व्यवस्था में किसी भी तरह की दिक्कत न हो। उधर, शिवरात्रि को लेकर पुलिस अफसरों ने सोमवार मीटिंग कर एक-एक शिव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
इस तरह बदला रहेगा यातायात
- कोई भी भारी वाहन मेघदूत तिराहे से सरसैया घाट होते हुए टेफ्को तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। वाहन मेघदूत तिराहे से बड़ा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- रेवथ्री तिराहे की ओर से आने वाले भारी वाहन टेफ्को/ग्रीनपार्क चौराहा से सरसैया घाट की ओर नहीं जा सकेगा। ये वाहन रेवथ्री तिराहे से दाहिने मुड़कर आभा नर्सिंग होम की ओर से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर के प्रमुख चौराहे
- फोटो : अमर उजाला
- रामादेवी चौराहे की ओर से आने वाले भारी वाहन हरजेंदर नगर से नीचे सर्विस रोड पर बीमा चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन जगदंबा पेट्रोल पंप से आगे की ओर फ्लाई ओवर से ऊपर चढ़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर के प्रमुख चौराहे
- फोटो : अमर उजाला
- विश्वकर्मा द्वार से नीचे सर्विस रोड से कोई भी वाहन रामादेवी चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह वाहन विश्वकर्मा द्वार से आगे फ्लाईओवर पर चढ़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- हरजेंदर नगर से कोई भी वाहन लाल बंगला की ओर नहीं जा सकेगा।
4 of 5
कानपुर के प्रमुख चौराहे
- फोटो : अमर उजाला
ये रहेगी पार्किंग की व्यवस्था:
- डीएवी तिराहे से चार व दो पहिया वाहन यूनियन बैंक तिराहे से पहले व डीएवी तिराहे के बीच सड़क के दोनों तरफ अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
- ग्रीनपार्क चौराहा से चार पहिया व दो पहिया वाहन शराब गद्दी तिराहे से पहले सड़क के दोनों ओर पार्क किए जा सकेंगे।
- टेफ्को तिराहे से परमिट मंदिर की ओर आने वाले वाहन रैन बसेरा पार्किंग स्थल पर पार्क हो सकेंगे।
- टेफ्को तिराहे के सामने पार्किंग स्थल पर उनके दो व चार पहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे जो वाहन स्वामी परमट मंदिर दर्शन करने जाएंगे।