शिवपाल यादव
लखनऊ से कानपुर जाते समय सोहरामऊ के भल्लाफ फर्म पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश सचिव बीतेंद्र प्रताप सिंह ने शिवपाल यादव का स्वागत किया। शिवपाल ने कहा कि जनता को न्याय दिलाने के लिए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया है। वह अन्य दलों के साथ लोकसभा चुनाव में वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। नवाबगंज में बालेंद्र प्रताप सिंह ने शिवपाल यादव का स्वागत किया। लगभग एक घंटे तक वह यहां रुके।