फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर सियासी मुद्दे पर खुलकर बोलने वाले 'शिवपाल की ये चुप्पी छोड़ गई सवाल'

Tue, 13 Nov 2018 08:46 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
शिवपाल यादव
सियासत में शिवपाल की बेबाकी किसी से छिपी नहीं है। हर मुद्दे पर शिवपाल अपनी बात खुलकर कहते रहते हैं। ऐसा कभी-कभार ही देखने को मिलता है जब शिवपाल किसी मुद्दे पर शांत रहें। यूपी के हरदोई जिले में शिवपाल यादव ने एक सवाल पर चुप्पी साध ली।


 
विज्ञापन

2 of 5
शिवपाल यादव
संडीला में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार को सत्ता धर्म का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि शहरों के ऐतिहासिक नाम नहीं बदले जाने चाहिए। कुछ नए काम करवाने के बाद सरकार उनका नामकरण करे। उन्होंने यह भी कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से जनता दुखी हुई है और अर्थव्यवस्था चौपट हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
शिवपाल यादव
शिवपाल यादव अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के साथ संडीला के झाड़ी शाह बाबा उर्स में शामिल होने सोमवार को संडीला पहुंचे थे। दोनों ने दरगाह पर चादर भी चढ़ाई। शिवपाल यादव ने कहा कि सभी पार्टियों ने जनता के साथ अन्याय कर उनका भरोसा तोड़ा है। इसलिए हमने नई पार्टी का गठन किया। शिवपाल से मुलायम सिंह यादव के साथ होने संबंधी सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। शिवपाल की ये चुप्पी कई सवाल छोड़ गई।
 

4 of 5
शिवपाल यादव
भाजपा सरकार को कोसते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी से जनता को हर जगह अपमानित होना पड़ रहा है और रुपये के बिना कोई काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो कुश्ती, कबड्डी जैसे खेलों को बढ़ावा देंगे जिससे जनता का मनोबल बढ़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें