कानपुर नगर और अकबरपुर लोकसभा सीट से शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अपना प्रत्याशी उतारेगी या कांग्रेस के साथ समझौता करेगी, यह इसी सप्ताह तय हो जाएगा। दो दिन से इस पर मंथन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
2 of 5
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव
12 मार्च को सभी जिलों के प्रसपा पदाधिकारियों से इस संबंध में सुझाव लिया जाएगा, फिर विचार होगा। दो दिन की पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में यह तय हुआ है कि यदि कांग्रेस के साथ समझौता होता है तो पार्टी कम से कम 20 से 25 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
विज्ञापन
3 of 5
अखिलेश यादव, शिवपाल एवं मुलायम सिंह
लेकिन इसमें कानपुर की सीट शामिल नहीं होगी। मतलब समझौते में भी कानपुर की सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार समझौते पर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के बीच वार्ता चल रही है।
4 of 5
अखिलेश यादव व शिवपाल यादव।
- फोटो : amar ujala
इससे पहले लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में तय हुआ है कि यदि सप्ताह भर के अंदर समझौते पर कोई फैसला नहीं होता है तो प्रसपा सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। कानपुर सीट से कौन चुनाव मैदान में आएगा, इसके लिए पदाधिकारियों से मंथन करने को कह दिया गया है।
महानगर इकाई के जिलाध्यक्ष महताब आलम ने बताया कि कुछ ऐसे नेताओं की सूची बनाकर महानगर से देने को कहा गया है जो हिंदू, मुस्लिम सहित सभी जाति-धर्म में अपनी पकड़ रखता हो। शिवपाल यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे ने बताया कि अगले दो तीन दिन में बात फाइनल हो सकती है।