फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने दी चेतावनी, होली से पहले होगी बारिश

Tue, 12 Mar 2019 06:29 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
यूपी के कानपुर समेत आसपास के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग की मानें तो कानपुर के अलावा बांदा, महोबा, कन्नौज, इटावा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रुखाबाद आदि जिलों में होली से पहले बारिश के फुहारें पड़ने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
इसके बावजूद गर्मी से राहत मिलना मुश्किल है। इस कारण तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखा जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को बारिश के आसार हैं। बादल घिरे रहेंगे, बीच-बीच में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
पिछले करीब छह वर्षों से मार्च महीने में बारिश होती आ रही है। सबसे अधिक बरसात 83 मिमी, वर्ष 2014 में 16 मार्च को हुई थी। इस बार 15 से 20 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने के बावजूद तापमान में किसी तरह की कमी आने की संभावना नहीं है।

4 of 5
डेमो पिक
बारिश के अगले दिन 15 मार्च को दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि इस सप्ताह अधिकतम पारा 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
इसी तरह न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है। कुछ सालों के मुकाबले अप्रैल काफी गर्म रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खतम होने और जलवायु परिवर्तन की वजह से पारा 38 से 40 के बीच जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें