फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगशालाः 5 मिनट के बदले मिल सकती है आपको 'दिनभर की थकान से निजात'

Wed, 20 Jun 2018 09:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अमर उजाला फाउंडेशन की योगशाला में योग विशेषज्ञ ऋषि देवव्रत - फोटो : अमर उजाला
योग दिवस की पूर्व संध्या पर यूपी के कानपुर शहर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गैंजेज क्लब में योगशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बेंगलुरु से आए आर्ट ऑफ लिविंग के योग विशेषज्ञ ऋषि देवव्रत ने योग की महत्ता और योगासन से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से बताया।

 
विज्ञापन

2 of 4
yogashala of Amar Ujala Foundation - फोटो : अमर उजाला
योग गुरु ने बताया कि आज की व्यस्त दिनचर्या में लोग योग को फैशन की तरह अपना रहे हैं। उन्होने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से निजात पाने के लिए कम से कम पांच मिनट का योग करना आवश्यक है। लगातार 5 घंटे कार्य करने के बाद एकांत स्थान पर मन को एकाग्र कर आखें बदं करके बैठ जाएं। रीढ़ की हड्डी को सीधा ही रखें। इससे आपकी थकान कम होगी और खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 4
अमर उजाला फाउंडेशन की योगशाला - फोटो : अमर उजाला
योग गुरु ने बताया कि आंखो को चारों दिशाओं में घुमाते हुए आंखों की एक्सरसाइज करें। अपनी भौंहों को उंगलियों से धीरे-धीरे दबाएं। इससे सरदर्द में काफी हद तक आराम मिलेगा। साथ ही बताया कि दिनभर में कुछ समय योग के लिए निकालेंगे तो डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। यही नहीं आप हर समय खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। योग से आपकी कार्य करने की क्षमता में भी इजाफा होगा। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि योग में ऐसे-ऐसे आसन हैं जिन्हे अपनाकर असाध्य बीमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
अमर उजाला फाउंडेशन की योगशाला - फोटो : अमर उजाला
योग से होते हैं ये फायदे
गर्मियों में योग करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।
भूख न लगने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
माइग्रेन जैसी बीमारी भी प्रतिदिन योग करने से सही ठीक हो जाती है।
योग से साइनस सूजन की परेशानी नहीं होती है।
प्रतिदिन योग करने से हाथ पैर कमर में अकड़न की समस्या भी ठीक हो जाती है।
योग करने से एकाग्रता का स्तर बढ़ता है।
जिन लोगों में धैर्य की कमी होती है उनके लिए योग रामबाण उपाय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें