फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारा अपमान ना हाेता ताे फिर से अखिलेश हाेते सीएमः शिवपाल

Wed, 29 Nov 2017 04:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश, मुलायम और शिवपाल
माैका काेई भी हाे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के चाचा श‌िवपाल स‌िंह यादव का दर्द छलक ही अाता है। एक अपमान ने सपा की सत्ता काे ह‌िला कर रख द‌िया। एक छाेटी से अनबन ने पूरे प‌र‌िवार काे ब‌िखेर कर रख द‌िया। अगर हमारा अपमान ना हाेता ताे शायद ‌‌फ‌िर से अख‌िलेश यूपी के सीएम हाेते। ये कहना है श‌िवपाल स‌िंह यादव का।   
 


 
विज्ञापन

2 of 5
मुलायम और शिवपाल
शिवपाल ने इटावा में कहा कि मेरा और नेता जी मुलायम सिंह यादव का अपमान नहीं होता तो आज प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होती। अखिलेश फ‌िर से मुख्यमंत्री होते। परिवार में बिखराव के साथ बहुत कुछ बदल गया। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम चन्द्रपुरा निहाल सिंह में कहीं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश और शिवपाल
सपा नेता रामकुमार परिहार की पुत्री की शादी समारोह में शिवपाल सिंह का दर्द छलक अाया। प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के संबंध में उन्होंने  कहा कि कुछ स्थानों पर पार्टी ने अच्छे लोगों को टिकट दिए हैं। अच्छा प्रदर्शन कर वह चुनाव में जीत हासिल करेंगे। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं जहां वाे जीतेंगे।


 

4 of 5
अखिलेश
कुछ स्थानों पर दलालों के माध्यम से टिकट की बिक्री की गई है। उन स्थानों पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सपा के समर्पित कार्यकर्ताओं का वह स्वयं प्रचार कर रहे हैं। जसवंतनगर व औरैया जिले के बिधूना  हवाला देते हुए कहा कि इन निकाय क्षेत्र में निष्ठावान कार्यकर्ता की अनदेखी कर पार्टी के टिकट की दलालों के जर‌िये बांटी गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुलायम और शिवपाल
श‌िवपाल ने कहा मौजूदा समय में वह सपा विधायक हैं। निकाय चुनाव के प्रचार के लिए उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया। इसके साथ ही टिकट बंटवारे को लेकर भी कोई राय नहीं ली गई। जिनको इसकी जिम्मेदारी दी गई है वह खुद ही निभाएंगे। अगर मुझको पूछा जाता या जिम्मेदारी दी जाती तो जरूर निभाता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें