अलग मोर्चा बनाने वाले शिवपाल ने मुलायम को इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। शुक्रवार को इटावा में प्रेसवार्ता के दौरान शिवपाल ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के सभी बड़े राष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठकर पूरी तैयारी के साथ जनहित में सेक्यूलर मोर्चा काम करेगा। इसकी रूप रेखा तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है।
आगे की स्लाइड में देखें, सेक्युलर मोर्चा की 10 प्रमुख बातें...
विज्ञापन
2 of 11
शिवपाल- मुलायम
शिवपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन्होंने समाजवादी पार्टी को कमजोर किया है अब वैसे लोगों के बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। नेताजी मुलायम सिंह के नेतृत्व में शोषित लोगों को न्याय दिलाने का काम सेक्युलर मोर्चा करेगा।
विज्ञापन
3 of 11
मुलायम सिंह यादव
किसानों को उनका हक दिलाने के लिए सेक्युलर मोर्चा किसान यूनियनों के साथ बैठककर जमीनी समस्याओं को प्रधानमंत्री तक पहुंचायेगा।
4 of 11
मुलायम और शिवपाल
देश और प्रदेश के सबसे ज्यादा उपेक्षित अल्पसंख्यक, मुसलमान और बुनकरों की समस्याएं सुनकर सभी को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 11
मुलायम और शिवपाल
समाजवादी पार्टी को कुछ लोगों ने कमजोर किया है, सपा कमजोर न हो इसको मजबूत करने के लिए हमने इस मोर्चे का गठन शुरू कराया है। इससे सपा और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 11
मुलायम और शिवपाल
शिवपाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि गांधीवादी, लोहियावादी विचारधारा रखने वाले सभी लोगों को इकट्ठा करेंगे। अतिपिछड़े लोगों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ेंगे।
विज्ञापन
7 of 11
मुलायम और शिवपाल
सेक्युलर मोर्चा में वो सभी लोग होंगे जो समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे हैं। उनकी बातों को गंभीरता से समझकर देश और समाजहित का काम किया जाएगा।
8 of 11
शिवपाल और मुलायम
मोर्चा का नेतृत्व स्वयं मुलायम सिंह यादव करेंगे। देश की राजनीति को नेताजी अच्छी तरह समझते हैं और यूपी के गांवों की हालत उनसे बेहतर कोई नहीं जानता।
9 of 11
मुलायम और शिवपाल
मुलायम सिंह यादव को पूरा सम्मान दिया जाएगा। बिना उनकी अनुमति के कोई भी एक्शन पार्टी का कोई भी सदस्य नहीं ले सकेगा।
10 of 11
मुलायम और शिवपाल
सामाजिक न्याय के लिए इस मोर्चे का गठन किया गया है इसलिए समाज के निचले वर्ग के लोगों का उत्थान सेक्युलर मोर्चा का प्रमुख एजेंडा रहेगा।