फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नइयो जाना, नइयो जाना...गाने पर शर्ली सेतिया ने खूब झुमाया, जमकर लगे ठुमके

Sun, 08 Dec 2019 11:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
गायिका शर्ली सेतिया ने खूब झुमाया - फोटो : अमर उजाला
रेड एफएम 93.5 के रेड लाइव शो में रविवार को न्यूजीलैंड की गायिका शर्ली सेतिया ने अपने गानों से लोगों को खूब झुमाया। नइयो जाना, नइयो जाना... , कुछ सोचकर बोला होगा तुमने... गानों पर शहरवासियों ने जमकर ठुमके लगाए।

 
विज्ञापन

2 of 5
शर्ली सेतिया के सुरों पर लोगों ने लगाए ठुमके - फोटो : अमर उजाला
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित लाइव शो में अमर उजाला बतौर मीडिया पार्टनर शामिल रहा। कुछ सोचकर बोला होगा तुमने..., कंगना कंगना कंगना क्या बात है..., न न गोरिये..., हवाओं से तेरा पता पूछता हूं..., जब कोई बात बिगड़ जाए, जब कोई मुश्किल पड़ जाए..., तू जो मिला तो हो गया सब हासिल..., सानू एक पल चैन ना आवे सजना तेरे बिना..., तैनू सुड सुड करता..., ऐसे लहरा के तू रूबरू आ गई..., तू मेरी गर्लफ्रैंड मैं तेरा ब्वायफ्रैंड प्यार करेगी ना ना ना..., एक एक कर अन्य गानों से शर्ली सेतिया ने समा बांध दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
शर्ली सेतिया ने खूब झुमाया - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के प्रायोजक नाइन सैनेटरी नैपकिन, राहुल स्वीट्स, बावर्ची, मर्तोलिया बिल्डर, डेंट-ओ-केयर रहे। रेनू ब्रॉड बैंड के डायरेक्टर रवि कांत वर्मा, राहुल स्वीट्स के राहुल गुप्ता, डेंट-ओ-केयर के डॉ. गौरी मिश्रा, विजय सिंह मर्तोलिया, शरद खेमका, हिमांशु उपाध्याय, प्रीति भगत, शिखा श्रीवास्तव, शुभेंदु, अखिलेश, अमन, रितेश आंनद आदि मौजूद रहे।

 

4 of 5
शर्ली सेतिया ने खूब झुमाया - फोटो : अमर उजाला
कानपुर शहर ने दिया बहुत प्यार
मैं दूसरी बार कानपुर आई हूं, यहां के लोग बहुत स्वीट हैं। यहां आकर मुझे काफी अच्छा महसूस होता है। यह बात न्यूजीलैंड की गायिका शर्ली सेतिया ने कही। शर्लिन ने कहा कि तीन साल पहले मुंबई आई और टी-सीरीज ने मुझे मौका दिया। जिसकी वजह से आज मैं इस मुकाम पर हूं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शर्ली सेतिया ने खूब झुमाया - फोटो : अमर उजाला
शर्ली ने बताया कि 16 साल की उम्र में यू-ट्यूब पर एक गाना डाला था, उसके बाद मन में आया कि खुद के गाने बनाकर यू-ट्यूब में डालो। इसके बाद धीरे-धीरे यह सफर शुरू हो गया। सबसे पहला गाना जो फेमस हुआ, वह था तुम ही हो... अब तुम ही हो... जिसने मुझे एक पहचान दी। शर्ली ने कहा कि अगले साल निकम्मा फिल्म रिलीज हो रही है, जिसमें मेरा लीड एक्टर का शो है। अब मैं फिल्मों में काम करना चाहती हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें