फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालक हत्याकांड: नाेएडा में किसी अनजान शख्स से बात करती थी नमरा, यही तो नहीं हत्या की वजह

Mon, 06 May 2019 05:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
नमरा और सहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
कानपुर के कोचिंग संचालक हत्याकांड में हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस को नमरा की कॉल डिटेल से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने बताया कि नमरा किसी अनजान युवक से हर राेज कई कई घंटों तक बात किया करती थी।

 
विज्ञापन

2 of 6
नमरा और सहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
केशवपुरम में पत्नी नमरा की हत्या कर आत्महत्या करने वाले कोचिंग संचालक मोहम्मद सहवान के मामले में कुछ और जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं। नमरा के मोबाइल की कॉल डिटेल में तीन ऐसे नंबर मिले हैं, जिसमें वह अक्सर बात करती थी। इनमें से एक नंबर पर नमरा की रोज दिन में कई बार बातचीत होती थी।

 
विज्ञापन

3 of 6
नमरा और सहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
इस नंबर की लोकेशन नोएडा में मिली है। कल्याणपुर पुलिस पता लगा रही कि आखिर वह शख्स कौन है। नमरा और उसके बीच क्या रिश्ते थे। पुलिस की तहकीकात में पता चला है कि सहवान के कोचिंग जाने के बाद नमरा खाली समय में टीवी देखती थी या रिश्तेदारों और पुराने मित्रों से भी मोबाइल फोन पर बातचीत करती थी।

 

4 of 6
नमरा और सहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
पुलिस के मुताबिक घटना की शाम नमरा की नोएडा के एक मोबाइल नंबर पर बातचीत हुई थी। नमरा का स्मार्ट फोन अब तक नहीं मिला है। कल्याणपुर थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय के मुताबिक तीनों मोबाइल नंबरों के धारकों का पता लगाया जा रहा है। इस बारे में मोबाइल कंपनियों से बात की गई है।

 
विज्ञापन

5 of 6
नमरा और सहवान की ये फोटो उनके इंस्टाग्राम पर है (फाइल फोटो)
उम्मीद है कि सोमवार तक पता चल जाएगा कि तीनों नंबरों के सिम किसके नाम जारी हैं। पुलिस ने तहकीकात में यह भी पता चला है कि सहवान अपने दिल की बातें व्यक्तिगत डायरी में लिखता था। नागेश्वर अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से नमरा के फ्लैट में आने जाने वालों के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नमरा और सहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
पुलिस ने आसपास की कालोनियों और एक स्कूल में लगे कैमरे की फुटेज भी खंगाले, लेकिन अभी तक कोई क्लू नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक आठ कैमरों में छह के फुटेज देखे जा चुके हैं। सहवान की भांजे से हुई थी बातसहवान ने 29 अप्रैल की शाम पांच बजे भांजे भोलू को फोन कर बेटे अयान से बात कराने को कहा था। इस दौरान भोलू अयान के परिवार के साथ आवास विकास स्थित वॉटर पार्क घूमने जाने की बात कही थी। इस पर सहवान ने बेटे का हालचाल पूछने के बाद उसके घर लौटने पर बात कराने को कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें