फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा नेता किशोरों संग करता था गंदा काम, कोतवाली के पूर्व कर्मी तैयार करेंगे रामबिहारी की कुंडली

Mon, 18 Jan 2021 08:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में रामबिहारी के खिलाफ उसके घर से बरामद सामग्री के अलावा अब पुलिस न सिर्फ उसके जुए व सट्टे से जुड़े सुबूत बल्कि इन धंधों से लेकर यौन उत्पीड़न तक जैसे गलत कामों में उसकी मदद करने वालों का भी पता लगाएगी। इसके लिए कोंच कोतवाली में पिछले पांच सालों में तैनात रहे पुलिस कर्मियों और अधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

इसी कड़ी में रविवार को एक पूर्व के दरोगा को भी कोतवाली बुलाकर पूछताछ की गई। बता दें कि कोंच के मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी पूर्व लेखपाल रामबिहारी के जेल जाने के बाद इलाकाई लोगों ने उसके गुनाहों का काला चिट्ठा खोलना शुरू किया है। जिसके मुताबिक जुआ, सट्टा हो या यौन उत्पीड़न रामबिहारी के लिए कुछ नया नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इन कामों में वह पिछले करीब छह से सात सालों से लिप्त था, लेकिन सत्ता में मजबूत पकड़ और कुछ पुलिस कर्मियों की मिलीभगत के कारण कभी उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब जब सब कुछ सामने आ गया है तो पुलिस भी सक्रिय हो गई है। एसपी का कहना है कि आरोपी बचेगा नहीं।

इधर, अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली में तैनात रहे दरोगा, सिपाही, इंस्पेक्टर और सीओ तक को बुलाकर जानकारी करने का फैसला किया गया है। इसी कड़ी में भगत सिंह मोहल्ले के चौकी क्षेत्र में तैनात रहे एक दरोगा को बुलाकर कोंच पुलिस ने रामबिहारी के मामले में जानकारी भी की है।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कल तक सामने आएगी पीड़ितों की सही उम्र
पुलिस ने बताया कि रामबिहारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले तीनों पीड़ितों की झांसी में की गई जांच पूरी हो गई है। मंगलवार तक रिपोर्ट भी मिलने की संभावना है। इसके बाद तीनों पीड़ितों की सही उम्र भी सामने आ जाएगी।

4 of 5
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
चौथे पीड़ित के परिजनों का इंतजार
रामबिहारी के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज करने के बाद अब पुलिस चौथी एफआईआर की तैयारी में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार चौथा पीड़ित नाबालिग भी मिल गया है लेकिन उसके माता पिता अभी घर से बाहर हैं। उनके लौटते ही पुलिस चौथी एफआईआर भी दर्ज कराएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
व्यक्तिगत संबंधों का भी पता लगाएगी भाजपा
रामबिहारी के मामले को लेकर भाजपा संगठन में भी खलबली मची हुई है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि रामबिहारी से पार्टी के कार्यक्रमों में मिलना जुलना अलग बात है लेकिन कुछ नेताओं के सीधे उससे व्यक्तिगत संबंध भी थे, जिसकी जांच होनी चाहिए। कुछ लोग व्यक्तिगत लाभ के लिए भी संगठन में गलत लोगों के साथ खड़े होते है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें