फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रौब गांठने को पार्टी नेताओं का करीबी भी बनता था, सेल्फी का भी शौकीन था राम बिहारी, सामने आई ये तस्वीरें

Sun, 17 Jan 2021 05:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
1 of 5
पार्टी नेताओं के साथ राम बिहारी की फोटो - फोटो : अमर उजाला
लेखपाल की नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद राम बिहारी ने अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए सफारी सूट उतार कर खादी पहन ली और भाजपा में शामिल हो गया था। क्षेत्र के छोटे नेताओं पर रुपये खर्च कर, वह बहुत जल्द ही बूथ स्तर से उठकर नगर उपाध्यक्ष पद तक पहुंच गया।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
फिर उसने पलट कर पीछे नहीं देखा। थाने चौकी और प्रशासन पर रौब गांठने के लिए राम बिहारी बड़े नेताओं के इर्द गिर्द ही चक्कर लगाता रहता था। उनके साथ अपनी तस्वीरें खिंचा कर उन्हें सोशल मीडिया पर डालता था। अब जब राम बिहारी को पार्टी से ही निकाल दिया गया है और पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है तो भाजपा नेता भी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले वालों का भी यही कहना है कि राम बिहारी लेखपाल और नेता जरूर था लेकिन उसने अपनी ताकत का इस्तेमाल सिर्फ अपने कारनामों को छिपाने के लिए ही किया करता था। आए दिन वह उसी दफ्तर में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करता था, जहां पर अब जुआ खेलना और बच्चों के साथ गलत काम करना बताया जा रहा है।

4 of 5
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
नेतागिरी के दम ही उसने मोहल्ले के कुछ लोगों को झूठे मामले में फंसाकर उन पर एससीएसटी एक्ट की धाराएं तक लगवा दी। जनप्रतिनिधि हो या संगठन का नेता सभी के साथ कभी स्वागत करते हुए तो कभी बैठकें करते हुए सेल्फी का खींचने का शौकीन भी रहा है राम बिहारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कोंच निवासी माधौगढ़ के विधायक मूलचंद्र निरंजन का कहना है कि वे क्षेत्र के ही रहने वाले हैं, अक्सर लोग उनका स्वागत व सम्मान करते हैं। रही बात राम बिहारी की तो वे उसे ठीक से जानते भी नहीं है। कभी कहीं कोई तस्वीर खिंची भी होगी तो उन्हें जानकारी नहीं है। राम बिहारी जैसे लोग चाहे किसी भी दल में हो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें