फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रामबिहारी ने घर पर बनाया था भाजपा का दफ्तर, पीड़ित किशोर बोले- कार्यालय के बिस्तर पर भी करता था गलत हरकतें

Sat, 16 Jan 2021 06:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी के घर पहुंचे एसपी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता एवं पूर्व लेखपाल पर लगे यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच के लिए एसपी डॉ. यशवीर सिंह कोंच स्थित उसके आवास पर पहुंचे। पुलिस टीम के साथ एसपी ने आरोपी के पूरेे मकान खासतौर से उसके मकान में ही स्थित कार्यालय का निरीक्षण किया।

इसके बाद उन्होंने आरोपी की बहन और बहू से भी पूछताछ की। एसपी के बाहर निकलते ही इलाकाई लोगों ने आरोपी को फांसी दो के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर सीओ और इंस्पेक्टर ने भीड़ को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया।
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी के घर पहुंचे एसपी - फोटो : अमर उजाला
दो दिन से भाजपा नेता की गिरफ्तारी का मामला पूरे जिलेे मेें चर्चा का केंद्र बना रहा। बुधवार की देर रात तक कोंच पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम आरोपी रामबिहारी का मकान खंगालती रही। इस कार्रवाई में भी पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं।

इसी कड़ी में गुरुवार की दोपहर अचानक एसपी भी कोंच पहुंचे और उन्होंने रामबिहारी के मकान का निरीक्षण किया। उसके कार्यालय में रखे लैंडलाइन फोनसेट, मेज की दराज, अलमारियां, वहीं रखे बेड की भी तलाशी कराई। इसके बाद एसपी ने रामबिहारी की बीमार बहन व भाई की पत्नी से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी के घर पहुंचे एसपी - फोटो : अमर उजाला
करीब दस से पंद्रह मिनट मकान में रहने के बाद जैसे ही एसपी बाहर निकले तो इलाकाई लोगों की भीड़ दोषी को फांसी दो के नारे लगाते हुए पुलिस की ओर बढ़ी। इस दौरान एसपी तो वहां से रवाना हो गए, सीओ और इंस्पेक्टर ने ही भीड़ को कड़ी से कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

4 of 6
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
साइबर क्राइम की टीम साथ ले गई लैपटॉप, डीवीआर
एसपी से पहले झांसी से आई साइबर क्राइम की टीम ने आरोपी रामबिहारी के खिलाफ साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए थे। टीम ने भी आरोपी के घर विशेष तौर पर उसके कार्यालय जहां वह सोता भी था, का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान टीम अपने साथ रामबिहारी का लैपटॉप, डीवीआर, हार्ड डिस्क, दो पेन ड्राइव, एक मोबाइल फोन व एक सीडीवी लेकर अपने साथ झांसी वापस हो गई। टीम प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि जांच में जो कुछ भी निकलेगा उससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
तहरीर के लिए चक्कर काटते रहे अधिकारी
मामला दर्ज कराने वाले नाबालिगों ने जिन तीन अन्य किशोरों को उत्पीड़न का शिकार बताया है, पुलिस को उनके नाम पते व चेहरेे सभी मिल गए हैं लेकिन देर शाम तक पुलिस के हाथ एक भी तहरीर नहीं आई थी। नए पीड़ितों से तहरीर लेने के लिए सिपाही दरोगा और इंस्पेक्टर सभी परिजनों के आसपास चक्कर काटते रहे। अब मामला तूल पकड़ गया है इसलिए पुलिस को तहरीर भी आसानी से नहीं मिल पा रही है। हालांकि कोंच पुलिस का दावा है कि गुरुवार की रात नहीं तो शुक्रवार की सुबह तक तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस गिरफ्त में किशोरों के यौन उत्पीड़न का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कार्यालय को ही बना रखा था ऐशगाह
रामबिहारी ने अपने मकान के बाहर कार्यालय नगर उपाध्यक्ष का न सिर्फ बोर्ड लगा रखा था बल्कि मकान के भीतर ही छोटा सा दफ्तर भी बना रखा था। इसमें भाजपा के बड़े नेताओं की तस्वीरें भी लगी थी। हैरत की बात तो यह है कि इसी कार्यालय वाले कमरे को ही रामबिहारी ने अपना सोने वाला कमरा बना रखा था। इसमें एक सिंगल बेड पड़ा हुआ था और छत के एक कोने में सीसी कैमरा भी लगा था। पीड़ित किशोरों का कहना है कि रामबिहारी उनके साथ सारी गलत हरकतें कार्यालय के बिस्तर पर भी करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें