औरैया के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मामले में सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता एवं एमएलसी डॉ.कमलेश पाठक, उनके दो भाइयों समेत सात लोगों की डॉक्टरी कराई गई। डॉक्टरी के बाद उन्हें सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहां पेशी के बाद उन्हें 27 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार इटावा भेजा गया।
विज्ञापन
2 of 5
पेशी पर जाते कमलेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार द्वारा लिखाए गए हत्या के मुकदमे के अतिरिक्त पुलिस ने सभी पर प्राणघातक हमले का एक अलग मुकदमा व आर्म्स एक्ट के कई मामले संगीन धाराओं में दर्ज किए हैं। रविवार को दोपहर नरायनपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में गोली कांड में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मंजुल चौबे और उसकी चचेरी बहन सुधा की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मौके से गिरफ्तार किए गए सपा एमएलसी डॉ.कमलेश पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक (भाई), रामू पाठक (भाई), सरकारी गनर अवनीश प्रताप सिंह, आशीष दुबे, कथा वाचक राजेश शुक्ला, कार चालक लवकुश उर्फ छोटू सहित सात आरोपियों को सोमवार को सुबह 11 बजे कड़ी सुरक्षा में 50 शैय्या जिला अस्पताल लाया गया।
4 of 5
पेशे से लौटते कमलेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
जहां उनकी डाॅक्टरी कराने के बाद पुलिस ने सभी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में दोपहर के समय सीजेएम अर्चना तिवारी की कोर्ट में प्रस्तुत किया। इस दौरान जिलाजज परिसर और बाहर मुख्य मार्ग पर पुलिस तैनात रही। छावनी बनी कचहरी और ठसाठस भरी अदालत में सातों हत्या आरोपियों को प्रस्तुत किया गया।
कोर्ट में पेश हुए एमएलसी डॉ.कमलेश पाठक व अन्य आरोपियों को देखने व मिलने के लिए लोगों की भीड़ कोर्ट में देखने को मिली। लंच के बाद सीजेएम अर्चना तिवारी ने संगीन धाराओं में आरोपित सातों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार इटावा भेज दिया और 27 मार्च को रिमांड हेतू सभी को तलब किया है।