यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सोमवार तड़के दो लावारिस लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बहोरिकपुर के पास छिबरामऊ-फतेहगढ़ मार्ग पर अमरूद के बाग के सामने एक सेंट्रो कर खड़ी थी।
विज्ञापन
2 of 3
पंक्चर पहिया और जैक देखकर पुलिस हैरान
कार के पास दो युवकों के शव पड़े थे। कार का अगला पहिया पंक्चर था और उसमें जैक लगी थी। दोनों शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
कार पर कानपुर के UP 78 BU 9051 लिखा है। एक शव के सिर में चोट होने से खून निकल रहा था। दूसरे के कोई चोट समझ में नहीं आ रही है। घटनास्थल से लग रहा है कि वहां गुत्थमगुत्था हुई होगी। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दोनों की हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।