फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तस्वीरों में देखें, ‘मदर्स डे’ पर ‘सेल्फी विद मदर’ के अलग-अलग रंग और ढंग

Sun, 14 May 2017 10:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 20
मां के साथ सेल्फी
‘मां’, दुनिया के हर बच्चे के लिए सबसे खास और सबसे प्यारा रिश्ता है। उस मां को सम्मानित करने के लिए एक विशेष दिवस मनाया जाता है मई महीने के दूसरे संडे को। लेकिन अलग-अलग देशों में इस दिन को मनाने की अलग-अलग कहानी है।

यूं तो मां इतनी विशाल है कि उसके सम्मान के लिए एक दिन निर्धारित करना बेहद छोटी सी बात होगी लेकिन खासतौर पर मदर्स डे उन लोगों के लिए है जो अपनी मां के लिए भी टाइम नहीं निकाल पाते।   अमर उजाला कानपुर के फेसबुक पेज पर कुछ लोगों ने मदर्स डे पर अपनी मां के साथ ली गई सेल्फी पोस्ट की हैं। इन्हें रविवार को अमर उजाला अखबार में भी प्रकाशित किया गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 20
आरती रावत अपनी मां के साथ
मां, जिसने इस दुनिया से आपको रू-ब-रू कराया। आपकी खुशी के लिए अपना दर्द भी जुबां पर न आने दिया। गलतियों पर पिता की तरह सख्त नहीं हुईं, बस प्यार से समझाया। आरती रावत की अपनी मां के साथ भेजी गई सेल्फी। 
विज्ञापन

3 of 20
अभिनव यादव
मां के साथ अभिनव तिवारी ने ली सेल्फी और लिखा- जब जब काग़ज़ पर लिखा, मैंने माँ का नाम; क़लम अदब से बोल उठी, हो गये चारों धाम।

4 of 20
मां के साथ अवंतिका
मां के साथ सेल्फी लेती अवंतिका। अवंतिका ने लिखा-  माँग लूँ यह मन्नत कि फिर यही जहान मिले; फिर वही गोद और फिर वही माँ मिले।
विज्ञापन

5 of 20
फरहाना जावेद मां के साथ
फरहाना जावेद ने मां के साथ सेल्फी लेकर लिखा कि- मां ही मेरी जिंदगी हैं
विज्ञापन

6 of 20
हर्ष गुप्ता
हर्ष गुप्ता ने मां के साथ सेल्फी लेकर लिखा कि- शर्त लगी थी जब पूरी दुनिया को एक ही शब्द में लिखने की, तो वो पुरी किताबें ढूंढ रहे थे और मैंने "माँ" लिख दिया।
 
विज्ञापन

7 of 20
इशिका
इशिका ने अपनी मां के साथ सेल्फी लेकर लिखा कि - मंजिल दूर और सफ़र बहुत है, छोटी सी जिन्दगी की फिकर बहुत है, मार डालती ये दुनिया कब की हमें, लेकिन "माँ" की दुआओं में असर बहुत है।शुक्रिया माँ, मदर डे की शुभ कामनायें!

8 of 20
कार्तिकेय मिश्रा
कार्तिकेय मिश्रा ने मां के साथ सेल्फी लेते हुए लिखा कि - रब ने माँ को यह ताक़त कमाल दी, उसकी दुआ पर हर मुसीबत भी टाल दी; माँ के प्यार की कुछ इस तरह मिसाल दी, कि जन्नत उठाकर माँ के क़दमों में डाल दी! मदर डे की शुभ कामनायें!

9 of 20
कीर्ति साहू
कीर्ति साहू ने मां के साथ सेल्फी लेते हुए कहा कि - माँ अपने बच्चों पर सब निछावर करती है; बिना लालच उन्हें प्यार करती है; भगवान का दूसरा रूप है हमारी माँ; जो हर दुख में हमारा साथ देती है। मदर डे मुबारक!

10 of 20
मीनू शर्मा के बेटा
मीनू शर्मा के साथ उनके बेटे ने सेल्फी ली। माँ से रिश्ता ऐसा बनाया जाए; जिसको निगाहों में बिठाया जाए; रहे उसका मेरा रिश्ता कुछ ऐसा; वो अगर उदास हो तो तुमसे भी मुस्कुराया ना जाए।

11 of 20
मुकेश यादव मां के साथ
मुकेश यादव ने अपनी मां के साथ मूवी देखते हुए सेल्फी ली। राम लिखा, रेहमान लिखा; गीता और कुरान लिखा; जब बात हुई पूरी दुनियां को एक लफ्ज़ में लिखने की; तब मैंने 'माँ' का नाम लिखा। 

12 of 20
पंकज भाटिया अपनी मां के साथ
पंकज भाटिया ने अपनी मां के साथ सेल्फी की जगह फोटो खिंचाई। माँ है मोहब्बत का नाम, माँ को हज़ारों सलाम; कर दे फ़िदा ज़िंदगी, आए जो बच्चों के काम। मदर डे मुबारक हो

13 of 20
प्रिंशु त्रिपाठी
प्रिंशु त्रिपाठी ने अपनी मां के साथ सेल्फी लेते हुए लिखा कि- नींद अपनी भुलाकर सुलाया हमको; आंसू अपने गिराकर हंसाया हमको; दर्द कभी ना देना उस खुदा की तस्वीर को; खुदा भी कहता है माँ जिसको।

14 of 20
रसना अपनी मां के साथ
रसना अपनी मां के साथ फोटो खिंचाते हुए लिखती हैं कि- मंजिल दूर और सफ़र बहुत है; छोटी सी जिंदगी की फिकर बहुत है; मार डालती ये दुनिया कब की हमेँ; लेकिन 'माँ' की दुआओं में असर बहुत है।

15 of 20
राहुल दीक्षित
जबभी मुझे कुछ हुआ आप हमेशा साथ थी पर अब बारी मेरी आपका ख़याल रखने की, ये लिखा अपनी मां के साथ तस्वीर खिंचाते हुए रोहित दीक्षित ने। 

16 of 20
रूबी सिंह
रूबी सिंह के साथ बेटे अर्पन ने तस्वीर खिंचाते हुए लिखा कि Happy Mother's Day special selfie Arpan Kumar S/o mr Avinash Singh nd ruby Singh 

17 of 20
सक्षम मिश्रा
सक्षम मिश्रा ने अपनी मां के साथ सेल्फी लेते हुए लिखा कि- माँग ले मन्नत कि फिर यही जहाँ मिले; मिले वही गोद, फिर वही माँ मिले।

18 of 20
संदीप तिवारी मां के साथ
संदीप तिवारी ने मां के साथ सेल्फी लेते हुए लिखा कि- पूछता है जब भी कोई दुनियां में मोहब्बत है कहाँ; मुस्कुरा देता हूँ मैं और याद आ जाती है माँ।

19 of 20
मां के साथ सेल्फी
मां के साथ सेल्फी लेते हुए सौम्यांजलि, शुभम पोरवाल, श्वेता द्विवेदी, सिमरन कौर, सुजाता जैसवार, सुनीता थापा, विशाल दुबे ने भी सेल्फी भेजी और अपनी बातें भी शेयर कीं। 
विज्ञापन

अमर उजाला सेल्फी कॉन्टेस्ट

20 of 20
सारा भाटिया के साथ मां पूर्णिमा ने ली सेल्फी
लाजपत नगर निवासी पूर्णिमा भाटिया की बेटी सारा भाटिया ने मदर्स डे पर अपनी मां को स्पेशल गिफ्ट दिया। इसके बाद मां के साथ सेल्फी लेते हुए फोटो शेयर किया है। सारा ने लिखा कि- लव यू मोम। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें