Auraiya Crime: पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पति आपा खो बैठा और उसने ईंट से कूचकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को खुद जानकारी दी।
विज्ञापन
1 of 7
घटना बयां करता हत्यारोपी शोभराम
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के नंदपुर में पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति देख आग बबूला पति ने दोनों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने स्वयं पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस हिरासत में आए हत्यारोपी शोभाराम ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। एसपी से बोला कि मैडम, पत्नी ने बेवफाई की, जब मै सुखवेंद्र को मार रहा था उसे बचाने के लिए पत्नी कई बार दौड़ी।
बार-बार वह यही कह रही थी हाय मेरे राजा को मत मारो। बस में इसी बात से मुझे और गुस्सा आ गया। शादी के दस साल हो गए, उसने मुझसे कभी मेरे राजा नहीं कहा। कहा कि मैं मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता रहा और पत्नी इश्क लड़ाती रही। परिवार न बिखरे इस पर कई बार उसे समझाने की कोशिश भी, पर पत्नी नहीं मानी और अक्सर सुखवेंद्र से मिला करती थी। पुलिस के सामने जब वह अपना जुर्म कबूल कर रहा था।
विज्ञापन
2 of 7
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उस समय उसकी आंखों में किसी भी बात का डर नहीं था और न ही अपने किए का पछतावा हो रहा था। पुलिस जब उसे थाने के लॉकअप में ले जाने लगी तो उसने एक बार यह जरूर पूछा कि उसका बेटा देव (5) व छह माह की बेटी एंजल कहा है। इस पर उसे बताया गया कि दोनों सुरक्षित जगह हैं।
विज्ञापन
3 of 7
सुखवेंद्र की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खाने में मिलाया नशीला पदार्थ
पुलिस हिरासत में शोभाराम ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे के करीब वह घर पर काम करके लौटा था। जब घर आया तो पत्नी छत पर थी। वह स्वयं खाना निकाल कर खाने बैठा। इस पर पत्नी ने कहा खाने में नमक कुछ कम है। वह समझ नहीं पाया और पत्नी ने कुछ मिला दिया। खाना खाने के बाद से ही उसे नींद आने लगी। इस पर वह अपने बेटे देव को लेकर कमरे में सो गया, पत्नी भी पास में बच्ची को लेकर लेट गई। रात 11 बजे जब आंख खुली तो पत्नी नहीं दिखी थी। उसने कहा कि उसे खाने के बाद ही अहसास हुआ था कि पत्नी ने कुछ नशीला पदार्थ मिलाया है। मगर वह अनदेखी कर गया था।
4 of 7
सुखवेंद्र के घर पर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मारता नहीं तो वो मुझे मारे देते
पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या के बाद शोभाराम ने पुलिस को स्वयं जानकारी दी। कहा कि अब वह सुकून महसूस कर रहा है। पुलिस को बताया कि यदि वह सुखवेंद्र और पत्नी की हत्या न करता तो खुद मारा जाता। उसने पुलिस के सामने कहा कि पहले उसने सुखवेंद्र पर वार किया तो वह बेहोश हो गया। इसके बाद गुस्से में पत्नी पर वार किया था। दोनों के मरणासन्न होने के बाद उसने सोचा कि यदि छोड़ देगा तो रास्ते में आते जाते उसकी हत्या की जा सकती है। इस लिए बिना कुछ देर किए दोनों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
5 of 7
शोभराम के घर पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
सुखवेंद्र की हत्या के बाद परिजनों का बुरा हाल
सहायल थाना क्षेत्र के ताजपुर छौंक के मजरा नंदपुर के रहने वाले सुखवेंद्र की हत्या के बाद मां मीना देवी, पिता लायक सिंह व भाइयों कुलदीप, रिंकू का बुरा हाल रहा। परिवार के लोग उन्हें ढांढस बंधाते दिखे। सुखवेंद्र के पिता सहार थाने में होमगार्ड है और घटना वाली रात ड्यूटी पर थे। घर पर छोटा बेटा रिंकू, सुखवेंद्र व पत्नी थी। परिजनों ने बताया कि बड़ा भाई कुलदीप बाहर नौकरी करता है। सबसे छोटा सुखवेंद्र ही था। दो बहने हैं, जिनकी शादी हो गई है।
विज्ञापन
6 of 7
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने संभाले रागिनी के बच्चे
रागिनी के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी चांदनी(9) कुछ दिन पहले ही अपने ननिहाल कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव झकरगढ़ा गई है। रागिनी के साथ पांच वर्ष के बेटा देव व छह माह की बेटी एंजल थी। हत्या के बाद पति शोभरामा के गिरफ्तार हो जाने पर घर पर कोई नहीं रहा। इस पर पुलिस कर्मियों ने मृतका के मायके जानकारी देने के साथ ही दोनों बच्चों को पड़ोसियों को दिए। मायके वालों के आने तक पड़ोसी उनकी देखरेख करते रहे।
नंदपुर गांव में गस्त करते सीओ प्रदीप कुमार
- फोटो : अमर उजाला
गांव में तनाव को लेकर तैनात रही पुलिस
रागिनी और सुखवेंद्र की हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति रही। लोग तरह तरह की चर्चाएं करते दिखे। दोनों के अलग अलग जाति के होने के कारण दोनों वर्ग के लोग आक्रोशित भी थे। मगर कोई खुलकर कुछ नहीं बोल रहा था। रागिनी के घर पर जहां सन्नाटा पसरा था। वहीं, सुखवेंद्र के घर पर चीखपुकार मची हुई थी। गांव का माहौल सुबह के समय तनाव पूर्ण दिखा। इस पर पुलिस अधिकारियों ने पीएसी के साथ कई थानों की पुलिस तैनात की। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव में गश्त कर माहौल परखा। एसपी का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात की गई है।