फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बीघा जमीन: खून से सनी महिला की सिर कटी लाश देख उड़े पुलिस के होश, हत्यारे ने बताया क्यों दी ऐसी मौत

Sat, 29 May 2021 08:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
1 of 5
महिला की सिर कटी लाश - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद में महिला की गला काटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सिपाही समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी जेठ व तीन अन्य को हिरासत में ले रखा है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजा का नगला (रंपुरा) निवासी अंजू यादव की शुक्रवार रात गांव के प्राथमिक स्कूल के पास गला काटकर हत्या कर दी गई थी। धड़ से कुछ दूर पर खून से सना हुआ सिर मिला था। मामले में पति रामपाल यादव ने अपने बड़े भाई राकेश उर्फ दृगपाल, सोनपाल उर्फ रावेंद्र, कानपुर नगर में यूपी 112 में तैनात सिपाही संजय उर्फ बबलू, विक्की, पिंटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी अशोक कुमार मीणा व एएसपी अजय प्रताप ने आरोपी जेठ से शुक्रवार देर रात कोतवाली में पूछताछ की। जिसमें राकेश ने चाकू से गला काटने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने रात में ही दबिश देकर दो आरोपियों के तीन परिजनों को भी हिरासत में लिया है। साथ ही राकेश की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। 

 
विज्ञापन

2 of 5
मृतका अंजू - फोटो : amar ujala
ढाई महीने से अंजू की वजह से घर का खाना नहीं हुआ नसीब
राकेश ने बताया कि दो बीघा जमीन हड़पने के लिए अंजू दो साल से उसे मुकदमे में फंसा व पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर परेशान कर रही थी। गांव के पचास लोगों के खिलाफ वह प्रार्थना पत्र दे चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी जेठ (राकेश) का कहना है कि अंजू व पुलिस के डर से उसने ढाई माह से घर पर खाना नहीं खाया। वह खेत पर सोता था। पुलिस एकतरफा कार्रवाई करती थी। आरोपी राकेश के मुताबिक वह तीन भाई हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
रोते बिलखते मृतका के बच्चे - फोटो : amar ujala
उसकी शादी नहीं हुई। भाइयों में खेत का बंटवारा हो चुका है। दो साल से अंजू उसकी दो बीघा जमीन अपने नाम करवाने के लिए दबाव बना रही थी। एक साल पहले मारपीट भी हुई थी। इसके बाद से वह लगातार छेड़छाड़, गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत करती रही। यही नहीं उसकी व अन्य आरोपियों की जमानत लेने वालों के खिलाफ भी वह ऐसे ही इल्जाम लगा देती थी।


 

4 of 5
पोस्टमार्टम हाउस में परिजन - फोटो : amar ujala
आलम ये था कि उसे देखकर आरोपी भाग जाता था। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को वह खेत पर तरबूज खा रहा था। साइकिल से घर जा रही अंजू ने देखते ही गाली गलौज कर दी। इस पर गुस्से में उस पर चाकू से प्रहार कर दिया। अंजू के जमीन पर गिरने पर लगातार वार करता रहा। हत्या करने के बाद कोतवाली में हाजिर होने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसको पकड़ लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
बिलखते रहे मासूम बच्चे 
शनिवार को पुलिस ने अंजू के शव का पोस्टमार्टम कराया। एहतियात के तौर पर पोस्टमार्टम के दौरान महिला व पुरुष सिपाही वहां तैनात रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंजू की मौत धारदार हथियार से गर्दन काटे जाने से होने की पुष्टि की गई है। पोस्टमार्टम हाउस पर अंजू के बच्चे युवराज व रिचा रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें