फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल के हर्ष की तलाश में 10 किमी तक खंगाली नहर की तलहटी, नहीं मिली लाश, नहर में समा गई थी कार

Fri, 07 Feb 2020 02:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 6
कन्नौज दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुए कार हादसे में लापता छह माह के हर्ष का दूसरे दिन भी पता नहीं लगा। मासूम की तलाश में बाढ़ राहत दल 43 वीं वाहिनी (पीएसी) एटा ने दस किलोमीटर तक सुबह से शाम तक नहर की तलहटी खंगाली। अंधेरा होने पर टीम ने अभियान रोक दिया था। सुबह होते ही हर्ष की तलाश फिर शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

2 of 6
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी एक ही परिवार की दो महिलाओं और 3 बच्चों की मौत - फोटो : amar ujala
बुधवार को निचली गंग नहर में कार गिरने से सिपाही गौरव की पत्नी, दो बेटियों, बहन मोनी उर्फ मोहिनी, भांजे कृष्णा की मौत हो गई थी। हादसे के दौरान मोनी का पांच माह का बेटा हर्ष लापता हो गया था। उसकी तलाश चल रही है। गुरुवार को बाढ़ राहत दल 43 वीं वाहिनी एटा के नौ सदस्यीय दल ने स्टीमर से घटनास्थल से लोहिया पुल तक करीब दस किलोमीटर की दूरी तक निचली गंग नहर की तलहटी खंगाली।

 
विज्ञापन

3 of 6
नहर से निकाली गई कार - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी पता नहीं चल सका। कंपनी कमांडर ज्ञान प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को फिर से हर्ष की तलाश में टीम नहर में उतरेगी। शुक्रवार को हर्ष के मिलने की संभावना है। हर्ष की तलाश के दौरान तहसीलदार विशेश्वर सिंह, इंदरगढ़ थाना प्रभारी सुजीत कुमार मौजूद रहे। 

 

4 of 6
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
गांव में सन्नाटा, चीखों से गूंजती रहीं गलियां 
एक साथ पांच लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा है। हर कोई हादसे से विचलित है। हादसे में परिवार को खोने के गम में गौरव और उसकी मां रेखा देवी की चीख-पुकार गलियों में गूंज रही है। कल तक जिस घर में बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां चीख-पुकार और सिसकियों की आवाज सुनाई दे रही है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हर कोई ढांढस बंधाने की कर रहा कोशिश 
पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार दोपहर पीड़ित परिवार मिरुअन मढ़ा पहुंचा। सिपाही गौरव की मां रेखा देवी और परिवार के अन्य लोगों को ढांढस बंधाने के लिए बढ़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। हर कोई तरह-तरह की बातें कर हादसे से पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का प्रयास कर रहा था।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नहर में बच्चे की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला
तलाश के दौरान नहर में मिला प्रिया का पर्स 
गंग नहर में लापता हर्ष की तलाश के दौरान टीम को एक पर्स मिला है। इसमें शृंगार के सामान के साथ एक सोने की अंगूठी मिली। सिपाही गौरव ने पर्स को पत्नी पप्पी उर्फ प्रिया का बताया है। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व यह अंगूठी उसने पत्नी प्रिया को गिफ्ट में दी थी। हादसे के दौरान पर्स प्रिया के हाथ में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें